लाइव न्यूज़ :

Unlock 2: Haryana Government का ऐलान, 27 जुलाई से खुलेंगे School, 31 जुलाई तक बंद रहेंगे College

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: July 1, 2020 22:26 IST

Open in App
कोरोना के प्रकोप के बीच हरियाणा सरकार ने राज्य में 27 जुलाई से स्कूल को खोलने का फैसला लिया है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बुधवार को कहा गया है कि 1 जुलाई से 26 जुलाई तक घोषित किए गए गर्मियों की छुट्टियों के खत्म होने के बाद 27 जुलाई को स्कूल खुलेंगे। जबकि, विश्वविद्यालय और कॉलेज 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। वहीं, बीते दिनों हरियाणा सरकार ने फैसला किया था कि अगले महीने उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा की परीक्षाएं नहीं होंगी और छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन और पूर्व की परीक्षाओं के आधार पर अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बयान में कहा था कि अगर विश्वविद्यालय चाहें और उनकी तैयारी हो एवं साधन हो तो वे ऑनलाइन परीक्षा करा सकते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी छात्र ऐसी परीक्षा दे सकें। मंत्री ने कहा कि विभिन्न सेमेस्टर के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन और पूर्व की परीक्षाओं के आधार पर अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत किया जाएगा। मूल्यांकन में दोनों श्रेणियों की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं