Exclusive: विदेश से लौटे राहुल गांधी, बैठक में प्रियंका गांधी को राज्यसभा ना भेजने का निर्णय
By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 2, 2020 09:59 IST2020-03-02T09:59:52+5:302020-03-02T09:59:52+5:30
इटली में छुट्टी मनाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत लौट आए और देश में राजनीतिक स्थिति का जायजा लिया. सूत्रों की मानें तो गांधी परिवार के सदस्य सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पिछले दो दिनों में दो बार मिले. इन सूत्रों ने 'लोकमत समाचार' को बताया कि प्रियंका को राज्यसभा भेजने का मुद्दा एजेंडे में शामिल था और गांधी परिवार ने फैसला किया कि प्रियंका संगठन की जिम्मेदारी निभाती रहेंगी. आगे की राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनजर वह संसदीय जिम्मेदारियों से दूर रहेंगी.

















