Delhi MCD By Polls Result: AAP ने जीतीं 4 सीटें, बीजेपी का सुपड़ा साफ, कांग्रेस के खाते में 1 सीट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2021 13:17 IST2021-03-03T13:17:16+5:302021-03-03T13:17:31+5:30
दिल्ली नगर निगम के पांच वार्ड के उपचुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं। जहां आम आदमी पार्टी ने बाजी मार ली है और भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। आप ने चार सीटों पर कब्जा किया है जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट गई है। आम आदमी पार्टी ने शालीमार बाग नॉर्थ, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और रोहिणी-सी वार्ड में जीत दर्ज की। चौहान बांगर क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

















