दिल्ली: सीमा ढाका ने 76 गुमशुदा बच्चों को यूं ढूंढा, आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के बाद हेड कांस्टेबल से बनीं ASI
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2020 16:45 IST2020-11-19T16:44:00+5:302020-11-19T16:45:07+5:30
दिल्ली पुलिस में तैनात महिला हेड कांस्टेबल सीमा ढाका ने महज तीन महीने के भीतर 76 लापता बच्चों को ढूंढ कर बहादुरी की नई मिशाल पेश की है। इसके लिए उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। यानी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद वो असिस्टेंट सब-इंस्पैक्टर बन जाएंगी। इस तरह प्रमोशन पाने वो पहली पुलिसकर्मी भी बन गई हैं।

















