लाइव न्यूज़ :

एक अपील पर भर गया पीएम केयर्स फंड का खजाना, बॉलीवुड और कॉर्पोरेट जगत ने खोली तिजोरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2020 11:08 IST

Open in App
अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अक्षय की तारीफ करते हुए कहा "मुझे अक्षय पर गर्व है. अक्षय ने कहा कि जब मैंने शुरूआत की थी तो मेरे पास कुछ नहीं था. अब जब मैं मजबूत हालात में हूं तो मुझसे जो भी बन पड़े, उनकी मदद जरूर करनी चाहिए जिनके पास कुछ भी नहीं है." अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा था कि "यह वक्त सबसे ज्यादा लोगों की जिंदगी महत्व रखती है और इसके लिए हम कुछ भी करने को तैयार हैं.  मैं अपने सेविंग्स से 25 करोड़ रुपए की धनराशि पीएम केयर्स फंड में दान का वादा करता हूं. आइए जिंदगी बचाएं, जान है तो जहान है."टाटा ट्र्स्ट देगा 500 करोड़ रुपये , ये पैसा फ़्रंटलाइन पर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए चिकित्सा, रेस्पिरेटरी सिस्टम, टेस्टिंग किट्स आदि में इस्तेमाल किए जाएंगे. भारत की सबसे अमीर खेल संस्था बीसीसीआई ने शनिवार को कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई के लिये प्रधानमंत्री राहत कोष में 51 करोड़ रूपये दान में दिये देश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस महामारी को हराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है. पीएम मोदी ने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए PM-CARES फंड में दान करने की अपील की है. पीएम ने लिखा कि ये फंड छोटे योगदान भी स्वीकार करता है. ये हमारे इस आपदा से लड़ने के साथ रिसर्च और और लोगों को बचाने में मदद देगा. एम ने कहा "पीदेशवासियों से मेरी अपील है कि वे कृपया PM-CARES फंड में अंशदान के लिए आगे आएं. इसका उपयोग आगे भी इस तरह की किसी भी आपदा की स्थिति में किया जा सकता है। इस लिंक में फंड के बारे में सभी महत्वपूर्ण विवरण दिए गए हैं."
टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदीदिल्ली में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया