लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मज़दूरों की दर्द भरी कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2020 19:50 IST

Open in App
लॉकडाउन अब 3 मई तक रहेगा. इस एलान को सुनते ही बदहवास हजारों प्रवासी कामगार कल मुंबई के बांद्रा में बस अड्डे स्टेशन पर जमा हो गए. सरकार से कह रहे थे खाना नहीं बस घर भेज दो. सारी बचत खत्म हो गयी है. फिलहाल लाठी-डंड और नाउम्मीदी मिली हैं. सरकार को हालात काबू में करना था वो कर लिया गया. ट्रेन चलने की खबरें फैलाने वाला पुलिस के कब्जे में है. इस खबर से तुरंत अलर्ट हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल प्रवासी मजदूरों के सामने प्रकट हुए और संदेश दिया कि अफवाहों के चक्कर में मत आएं . कोई डीटीसी बस आपको कहीं नहीं ले जाएगी. आप यहीं रहे मैं हूं ना. ये संदेश रात को दिया गया और अगली सुबह एक तस्वीर देखने को मिली जिसने सारे इंतजामों की पोल खोल दी. पहले आप इन तस्वीरों को निहार लें. ये तस्वीरें आपकी दिल्ली की ही है. लॉकडाउन में सड़कें, बसें ट्रेन सब बंद है. ये मजदूर कहीं नहीं जा सकते. महीनों का राशन भी जमा नहीं कर सकते. तो यहीं यमुना के तीर जमें हैं, जिंदगी के फिर चलने के इंतज़ार में. यमुना पर बने एक पुल के नीचे, अधिकतर दिहाड़ी मजदूर हैं, बताते हैं कि ये यहां हफ्तों से हैं. दयनीय हालत में हैं, नजदीक के गुरुद्वारे से एक वक्त की रोटी मिल जाती है. कभी इसी पुल पर दिल्ली फर्राटे भरा करती थी, आज इसी पुल के नीचे ये मजदूर एक वक्त की रोटी पर दिन-रातें काटने को मजबूर हैं. एक टीवी पत्रकार अरविंद गुनासेकर ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की तो सोशल मीडिया कुछ कराह उठी. सीएम केजरीवाल और उनकी सरकार के मंत्री दिलीप पांडे ने कहा कि थैंक यू आपने ध्यान दिला दिया. हम जल्दी ही कुछ करेंगे.  
टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवालकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया