लाइव न्यूज़ :

कोरोनावायरस पीड़ित बता कर एकता को ज़बरदस्ती अस्पताल में भर्ती कराया, देखें फुल ड्रामा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2020 18:45 IST

Open in App
एकता कुमारी चीन से तीन दिन पहले ही लौटी है..वो बिहार के छपरा की रहने वाली है..जब एकता को एंबुलेंस से पटना के पीएमसीएच लाया गया तो गुस्से में थी..एंबुलेंस के अंदर भी आप एकता की नाराज़गी देख सकते हैं..अब बताते हैं कि हुआ क्या था..छपरा के एक अस्पताल में डॉक्टरों को लगा कि एकता कोरोना वायरस से पीड़ित है..उन्होंने मामला आगे बढ़ा दिया...पैनिक में आए अधिकारी उसे पटना के पीएमसीएच ले आये..एकता को जब अस्पताल लाया गया तो उनके साथ उनके पिता भी थे लेकिन  जबरिया इलाज  से वो भी नाराज़ थे...एक्सट्रा सतर्कता और सरकार के इंतज़ाम से खुद मरीज का पारा सातवें आसमान पर है...कहने लगी मुझे मामूली बुखार था लेकिन ये लोग जबरदस्ती मुझे पीएमसीएच ले आए. सुनिए क्या कहती है वो.इससे पहले पीएमसीएच के सुपरिटेंडेट विमल करक ने कहा बिहार में लोग पैनिक में जल्दी आ जाते हैं..वो भी हैरत में है कि बिना जांच के सिविल सर्जन ने कोरोना वायरस की पुष्टि कैसे कर दी ..अभी तो सैंपल एनआईवी पुणे जाएंगे तभी इसकी पुष्टि हो पाएगी.कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया परेशान हैं. भारत में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश के सात हवाई अड्डों पर कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की पहचान के लिए रविवार तक 137 फ्लाइट से आए 29,000 से अधिक यात्रियों की जांच की गई है लेकिन अब तक एक भी मामला पॉजीटिव नहीं पाया गया. इसके अलावा आज भी 22 उड़ानों से आने वाले 4,359 यात्रियों की जांच की गई. पड़ोसी देश नेपाल में कोरोनावायरस के एक मामले की पुष्टि होने के बाद भारत ने नेपाल की सीमा से सटे जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है .  दरअसल चीन में कोरोनावायरस से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हैं और इसके चलते वहां अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है.. इसे देखते हुए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 19 जनवरी से 2,700 यात्रियों की कोरोनावायरस संक्रमण की जांच यानी थर्मल स्क्रीनिंग हो चुकी है.. कोरोनावायरस से संक्रमित होने पर व्यक्ति में बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, हांफना जैसे लक्षण नजर आते हैं   
टॅग्स :कोरोना वायरसपटनाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी