Corona Lockdown Update: Jammu-Kashmir के Udhampur में LPG घर-घर तक पहुंचानें वालों ने पेश की मिसाल
By गुणातीत ओझा | Updated: May 1, 2021 20:41 IST2021-05-01T20:40:43+5:302021-05-01T20:41:33+5:30
जज्बे को सलाम
जान की परवाह किए बिना कर रहे लोगों की मदद
Jammu-Kashmir Corona Update: कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच कई जगहों पर लॉकडाउन लगा दिया गया है या लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं। ऐसे में लोगों को घरों में ही रहना पड़ रहा है। इन पाबंदियों के बीच जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में LPG सिलेंडर पहुंचाने वालों ने मिसाल पेश की है। LPG सिलेंडर की डिलिवरी करने वाले तय समय से अधिक मेहनत कर लोगों के घरों तक सप्लाई पहुंचा रहे हैं। या यूं कह लीजिए कि अपनी जान दाव पर लगाकर लोगों की मदद में कोई कमी नहीं कर रहे हैं।

















