googleNewsNext

China's new front at Depsang: गलवान के बाद चीनी सैनिकों ने डेपसांग में खोला मोर्चा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 25, 2020 14:12 IST2020-06-25T14:12:59+5:302020-06-25T14:12:59+5:30

भारत और चीन के बीच गलवान घाटी, हॉट स्प्रिंग और पैंगोंग त्सो झील में तनाव चरम पर है। बड़ी संख्या में भारत और चीन के सैनिक LAC पर पूरे साजो सामान के साथ तैनात कर दिए गए हैं। इस बीच चीन ने उत्तरी लद्दाख के डेपसांग में भी मोर्चा खोल दिया है। इसे विवादित LAC को शिफ्ट करने के चीन के नापाक मंसूबों के तौर पर देखा जा रहा है। भारत के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण दौलत बेग ओल्डी से 30 किमी साउथ-ईस्ट डेपसांग के मैदान में बड़ी संख्या में चीनी सैनिकों ने डेरा जमा लिया है। उनके साथ भारी वाहन और विशेष सैन्य हथियार भी हैं। हालांकि इस बारे में सेना की तरफ से कोई बयान नहीं आया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में आई सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि डेपसांग सेक्टर में भी चीनी सेना की भयंकर उपस्थिति है। यहां चीन से कुछ स्थाई निर्माण के साथ ही टेंट भी लगा लिए हैं। साथ ही दो सड़कें भी बनाई हैं। भारतीय सेना ने इस खबर का ना तो खंडन किया है और ना ही पुष्टि की है।

टॅग्स :चीनलद्दाखChinaLadakh