Budget 2021: मोदी सरकार ने 100 सैनिक स्कूल खोलने का किया ऐलान, आदिवासी छात्रों को तोहफा, जानें एजुकेशन सेक्टर की बड़ी घोषणाएं
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2021 16:40 IST2021-02-01T16:38:59+5:302021-02-01T16:40:29+5:30
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार यानी 1 फरवरी को आम बजट पेश किया। इस बजट में शिक्षा क्षेत्र पर लोगों की नजरें टिकी थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021-22 में एजुकेशन सेक्टर को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। वित्त मंत्री ने कहा कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को तहे दिल से स्वीकार किया गया है। उन्होंने कहा कि 100 नए सैनिक स्कूल बनाए जाएंगे। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर की मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि एनजीओ, प्राइवेट स्कूलों और राज्यों के साथ मिलकर सैनिक स्कूलों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

















