googleNewsNext

बिहार चुनावः अब भी BJP का गेम बिगाड़ना चाहती है कांग्रेस! नीतीश से दिग्विजय ने कहा..

By गुणातीत ओझा | Updated: November 11, 2020 15:51 IST2020-11-11T15:50:49+5:302020-11-11T15:51:09+5:30

बिहार चुनावी नतीजों की घोषणा के साथ सियासी घमासान ने रफ्तार पकड़ ली है। एनडीए की जीत के बाद विपक्षी खेमा आगे की रणनीति बनाने में जुट गया है। इस कड़ी में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार को लेकर ट्वीट किया है। दिग्विजय चाहते हैं नीतीश भाजपा का साथ छोड़ कर तेजस्वी के सिर पर हाथ रख दें। उन्होंने कहा कि नीतीश जी, लालू जी ने आपके साथ संघर्ष किया है आंदोलनों मे जेल गए हैं। भाजपा/संघ को छोड़िए। देश को बर्बादी से बचाइए। दिग्विजय के इस ट्वीट पर कांग्रेस ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। दूसरी ओर, भाजपा ने कांग्रेस नेता पर पलटवार किया है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020दिग्विजय सिंहनीतीश कुमारBihar Assembly Election 2020Digvijay SinghNitish Kumar