भगवंत मान ने ‘रिश्वतखोर’ मंत्री को बर्खास्त करने पर क्या कहा?
By योगेश सोमकुंवर | Updated: May 24, 2022 15:01 IST2022-05-24T15:00:55+5:302022-05-24T15:01:16+5:30
पंजाब की भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे विजय सिंगला को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट से भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया. इसके कुछ ही समय बाद एंटी करप्शन ब्यूरो भी एक्शन में आ गया. मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर मामला दर्ज कर एसीबी ने विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है. देखें ये वीडियो.

















