लाइव न्यूज़ :

उद्धव कैबिनेट के दूसरे मंत्री अशोक चव्हाण कोरोना पॉजिटिव, यहां चल रहा है इलाज

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 25, 2020 12:59 IST

Open in App
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और उद्धव सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से लक्षण महसूस होने पर वो घर पर होम क्वारंटाइन कर रहे थे। फिलहाल नांदेड़ के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही उन्हें मुंबई बुला लिया जाएगा जहां उनका इलाज होगा। चव्हाण महाराष्ट्र की भोकर विधानसभा सीट से विधायक हैं। आपको बता दें कि अशोक चव्हाण उद्धव कैबिनेट के दूसरे मंत्री हैं जिन्हें कोरोना हुआ है। इससे पहले अप्रैल में महाराष्‍ट्र के आवास मंत्री और एनसीपी के नेता जितेंद्र आव्हाड की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। न्यूमोनिया की शिकायत के चलते मंत्री को ठाणे के अस्पताल में भर्ती किया गया था।आवास मंत्री के संपर्क में रहे सुरक्षाकर्मियों सहित 18 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। मंत्री पहले होम क्वारंटीन थे और उनकी रिपोर्ट उस समय नेगेटिव आई थी। एनसीपी चीफ शरद पवार के खास माने जाने वाले जितेंद्र ठाणे की कालवा-मुंब्रा सीट से विधायक हैं। उन्होंने कोरोना को मात दी और ठीक होकर घर लौटे।
टॅग्स :महाराष्ट्रकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित