UP CM Yogi Adityanath के पिता Anand Singh Bisht का Delhi AIIMS में निधन
By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 20, 2020 13:24 IST2020-04-20T13:24:18+5:302020-04-20T13:24:18+5:30
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। उन्होंने 20 अप्रैल की सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर आखिरी सांस ली। वो 89 वर्ष के थे। उन्हें 13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। वो लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। उनका इलाज गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा और उनकी टीम कर रही थी। यूपी के अडिशनल चीफ सेक्रटरी (होम) अवनीश अवस्थी ने बताया, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का आज सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर स्वर्गवास हो गया है। हम उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हैं।'

















