अमृतसर ब्लास्ट में 3 लोगों की मौत और 20 घायल, देखें वीडियो
By स्वाति सिंह | Updated: November 18, 2018 17:48 IST2018-11-18T17:48:45+5:302018-11-18T17:48:45+5:30
पंजाब के अमृतरसर के राजासांसी गांव में रविवार (18 नवंबर) को हुए निरंकारी भवन में धमाके से तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मुआवजे का ऐलान करते हुए कहा कि इस घटना में मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा, जबकि घायलों का इलाज निशुल्क किया जाएगा।

















