Asian Games 2018: भारतीय हॉकी टीम के सामने खिताब बचाने की चुनौती
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 14, 2018 09:44 IST2018-08-14T09:44:51+5:302018-08-14T09:44:51+5:30
इंडोनेशिया में 18 अगस्त से शुरू हो रहे एशियन गेम्स में भ�..
इंडोनेशिया में 18 अगस्त से शुरू हो रहे एशियन गेम्स में भारतीय फैंस के लिहाज से बड़ा दारोमदार हॉकी पर होगा। पुरुष और महिला दोनों ही हॉकी टीमों से मेडल की उम्मीद है। इसकी अहम वजह ये है कि पिछली बार 2014 में इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में जहां मेंस टीम ने गोल्ड मेडल जीता था वहीं, महिला टीम ब्रॉन्ज जीतने में कामयाब रही थी। मेंस टीम ने तब रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराया था।

















