Health Tips: Corona संकट में जरूर खायें कच्चा प्याज, Immunity होगी मजबूत | Lokmat Hindi
By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: August 13, 2020 17:48 IST2020-08-13T17:48:44+5:302020-08-13T17:48:44+5:30
रसोई में आसानी और रोजमर्रा खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्याज के अनेकों फायदे हैं। कच्चा प्याज खाने से आप कई रोगों से बच सकते हैं। कच्चा प्याज खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। प्याज में कई ऐसे तत्व होते हैं जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ब्क्तलड ग्लूकोज का लेवल कंट्रोल रखने के लिए कच्चा प्याज खाने की सलाह दी जाती है। कच्चा प्याज आपको गर्मी में होने वाली स्किन एलर्जी से लेकर सिर दर्द और लू लगने जैसी समस्या से बचा सकती है। प्याज में केलिसिन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी6, रायबोफ्लेविन, विटामिन बी, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। चलिए जानते हैं रोजाना कच्चा प्याज खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

















