लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Outbreak Updates: 239 वैज्ञानिकों ने WHO को पत्र लिखकर चेताया- हवा में तैरता है कोरोना वायरस

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 6, 2020 13:59 IST

Open in App
दुनिया भर में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच वैज्ञानिकों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। दुनिया भर के 239 वैज्ञानिकों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को लिखे एक खुले खत में दावा किया है कि यह वायरस हवा में मौजूद है और इससे यह लोगों के बीच फैल सकता है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिकों ने कहा कि खांसने या छींकने से ड्रापलेट हवा में पहुंच जाते हैं। जो काफी देर और दूर तक हवा में तैर सकते हैं। हवा में मौजूद इन कणों के कारण लोग संक्रमित हो रहे हैं। इन वैज्ञानिकों के पत्र के बाद संभव है कि डब्ल्यूएचओ अपी गाइडलाइन में बदलाव करे। अभी तक की गाइडलाइन के मुताबिक डब्ल्यूएचओ का मानना है कि यह हवा के जरिए नहीं फैलता। WHO यह कहता आया है कि कोरोना मुख्यतः एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तब फैलता है, जब संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने के दौरान उसके मुंह या नाक से निकलने वालीं पानी की बूंदें (Droplets) दूसरे व्यक्ति तक पहुंचती हैं।
टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम