लाइव न्यूज़ :

Coronavirus से जीत की ओर भारत, 18 राज्यों में 24 घंटे में कोई मौत नहीं| Coronavirus India Update

By गुणातीत ओझा | Updated: February 13, 2021 01:06 IST

Open in App
भारत में हार रहा कोरोना तेजी से सिमट रही महामारीकोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के खिलाफ जारी जंग में देश अहम मुकाम पर खड़ा है। कोविड-19 (Covid-19) के खात्‍मे के लिए भारत में टीकाकरण अभियान (Corona Vaccination) काफी जोर-शोर से चल रहा है। जिसकी वजह से अब महामारी का प्रभाव कमजोर पड़ता जा रहा है। इसी का प्रभाव है कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्‍या मात्र 1.35 लाख रह गई है। जो संक्रमितों की कुल संख्या का महज 1.25 फीसदी है। जबकि पिछले 24 घंटे में केवल एक राज्य में संक्रमण के एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। मंत्रालय से प्राप्त जानकारी में कहा गया है कि 18 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की इस माहामारी से मौत नहीं हुई है। 13 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में एक से पांच लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में तेजी से कमी आई है जो अब 1.35 लाख रह गई है जो कुल संक्रमण का 1.25 फीसदी है। इसने कहा, 'पिछले कुछ सप्ताह में रोजाना संक्रमण की संख्या में लगातार कमी आ रही है।' मंत्रालय ने कहा, 'पिछले 24 घंटे में केवल एक राज्य में एक हजार से अधिक संक्रमण के नये मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने कहा, 'पिछले 24 घंटे में 18 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमण से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में एक से पांच व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हुई है।'देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 9,309 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,80,603 हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश भर में पिछले 24 घंटे में 15,858 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 1,05,89,230 हो गयी है। संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.32 प्रतिशत हो गई है।मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 75,05,010 लोगों का टीकाकरण हो चुका है जिनमें 58,14,976 लोग स्वास्थ्यकर्मी हैं जबकि 16,90,034 व्यक्ति अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता हैं। भारत सबसे कम समय में 70 लाख टीकाकरण करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। पिछले 24 घंटे में 87 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 75.86 फीसदी मौत छह राज्यों में हुई है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 25 लोगों की जबकि केरल में 16 लोगों की मौत हुई है।
टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम