googleNewsNext

Public Opinion: हैदराबाद महिला डॉक्टर गैंगरेप- हत्या पर फूटा दिल्ली का गुस्सा, देखें रेपिस्ट के लिए कैसी सजा की कर रहे है मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2019 17:21 IST2019-12-03T17:21:22+5:302019-12-03T17:21:22+5:30

Hyderabad Rape & Murder Case हैदराबाद महिला डॉक्टर गैंगरेप और हत्या मामला: 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव पुलिस को गुरुवार (28 नवंबर) सुबह हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास बरामद हुआ था। पुलिस ने जांच में पुष्टी की है कि महिला के साथ चार लोगों ने गैंगरेप कर हत्या की और शव को जला दिया। आरोपियों ने गैंगरेप करते वक्त महिला डॉक्टर पीड़िता के मुंह में उसकी का दुपट्टा ठूस कर मुंह बंद कर दिया था। चारों आरोपियों ने जो हैवानियत महिला डॉक्टर के साथ की है, उसको सुनने के बाद पूरे देश में गुस्सा है। संसद से लेकर सड़क और सोशल मीडिया पर लोग आरोपियों के फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं। दिल्ली की जनता ने हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है। लोगों का यह भी कहना है कि भारत में रेप को लेकर सजा में बदलाव होने चाहिए। महिला सुरक्षा और समाज को भी रेप के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

टॅग्स :गैंगरेपरेपहैदराबादतेलंगानायौन उत्पीड़नGang raperapehyderabadTelanganasexual harassment