लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh: बड़ी बेटी के इलाज के नहीं थे पैसे तो परिवार ने 10,000 रुपये में छोटी बेटी को बेचा!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: February 27, 2021 17:05 IST

Open in App
गरीबी इंसान को कितना लाचार और बेबस कर देती है  इस बात का अंदाजा आप आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से एक झकझोर देने वाली खबर से लगा सकते है. यहां पर एक एक मजदूर दंपति ने अपनी 12 साल की लड़की को 46 वर्षीय एक व्यक्ति को बेच दिया. दंपति ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उन्हें अपनी बड़ी बेटी का इलाज करना था. उनकी बड़ी बेटी सांस के रोग से पीड़ित है. आरोपी चिन्ना सुब्बैया ने बुधवार को नाबालिग से शादी की. हालांकि गुरुवार को महिला और बाल विकास अधिकारियों ने बचा लिया. इसके बाद बच्ची को  जिला चाइल्डकेयर केंद्र में भेज दिया गया है जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी चिन्ना सुब्बैया ने बुधवार को नाबालिग से शादी की जिसके बाद वह बच्ची को अपने रिश्तेदार के घर ले गया.नाबालिग से शादी करने के बाद बुधवार को वह उसे अपने रिश्तेदार के यहां धामपुर जिले में ले आया. जहां बेची गई 12 साल की बच्ची ने रोना शुरू कर दिया. जिसके बाद बच्ची का रोना सुन पड़ोसियों ने पूछताछ की और गांव के सरपंच को इस मामले की जानकारी दी. गांव के सरपंच ने तब बाल विकास विभाग से संपर्क किया.महिला व बाल कल्याण विभाग के अधिकारी ने बताया, 'व (पड़ोसी) जानकारी जुटाने के लिए सुबैया के रिश्तेदार के घर गए। इसके बाद उन्होंने स्थानीय सरपंच से संपर्क किया जिन्होंने हमें पूरी बात बताई। पुलिस सुबैया के खिलाफ केस दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है।'NBT की रिपोर्ट के मुताबिक़ सुबैया कोट्टुर निवासी इस लाचार दंपती का पड़ोसी था जिसने सौदेबाजी कर 10,000 रुपये में डील पक्की की। दंपती ने उससे 25,000 रुपये की मांग की थी। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक झगड़े के चलते सुबैया की पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि सुबैया ने पहले दूसरी बेटी से शादी के लिए परिवार को ऑफर दिया था।
टॅग्स :आंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह