लाइव न्यूज़ :

Ayesha Suicide Video: पति की बेरुखी से परेशान पत्नी ने किया Suicide, मरने से पहले बनाया VIDEO

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: March 1, 2021 17:25 IST

Open in App
इस लड़की की प्यारी सी मुस्कान देख कर आप इस बात से अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते की इसके दिल में कितना दर्द छुपा हुआ है. ये विडियो इस महिला ने सुसाइड करने से पहले बनाया था. अपने  परिवार को वीडियो भेजने के बाद इसने साबरमती नदी में झलांग लगा दी.  इस महिला का नाम है आयशा. विडियो में आयेशा के सुसाइड करने की वजह साफ़ समझ आ रही है.   यह मामला गुजरात के अहमदाबाद का है. अहमदाबाद के वटवा इलाके में रहने वाली आयशा  ने खुद की जान लेने के लिए 25 फरवरी का दिन चुना था. सुसाइड से पहले उसने अपने परिवार से आखिरी बार बात भी की. इस घटनाक्रम का एक वीडियो मिलने के बाद परिवार ने पुलिस को खबर की. प्रशासन ने रेस्क्यू टीम की मदद से उसकी लाश नदी से बरामद की थी. इस तरह सुसाइड की खबर जिसने भी सुनी वो . हैरान रह गया है. आयशा ने अपने मां-बाप से मरने के लिए इजाजत मांगी थी. पैरेंट्स ने समझाने की कोशिश की, लेकिन आयशा नहीं मानीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अहमदाबाद में रहने वाले और पेशे से टेलर आयशा के पिता लियाकत अली ने बताया, बेटी का निकाह 2018 में राजस्थान के जालौर में रहने वाले आरिफ खान से हुआ था, लेकिन शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था. उन्होंने कुछ पैसे दिए भी, लेकिन आरिफ के परिवार ने और दहेज की मांग की. लियाकत अली का कहना है कि पैसे देने के बाद आरिफ के परिवार का लालच बढ़ता गया. वे और दहेज की मांग करने लगे. कुछ महीनों पहले आरिफ फिर से आयशा को अहमदाबाद छोड़ गया था.  तब उसके परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था. वह आयशा से फोन पर भी बात नहीं करता था. कुछ दिनों पहले आयशा ने गुस्से में खुदकुशी करने की धमकी दी तो आरिफ ने कहा कि मरना है तो जाके मर जा. आयशा की सुसाइड के दिन भी आरिफ ने आयशा फोन कर मर जाने और वीडियो बनाने के लिए उकसाया था.आयशा इस बात से बहुत आहत थी और आखिरकार उसने खुदकुशी कर ली. आयशा की सुसाइड के इस मामले में पीड़ित पिता लियाकत अली ने रिवरफ्रंट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है. दहेद की बलि चढ़ी अपनी बेटी के लिए परिवार अब इस अपराध के दोषी के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहा है.  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आयशा के आत्महत्या केस में रिवरफ्रंट वेस्ट पुलिस ने जांच में पाया कि आयशा ने मरने से पहले बनाये वीडियो को पति के पास भी भेजा था. पति और ससुराल वालों पर आयशा को सुसाइड के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं पुलिस की एक टीम आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान भेज दी गई है.  
टॅग्स :अहमदाबादआत्महत्या प्रयास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारत"भगवान उसे सज़ा देगा": कर्नाटक के अधिकारी ने आत्महत्या की, सीनियर पर लगाया आरोप

क्राइम अलर्टGreater Noida News: MBA की छात्रा की आत्महत्या से सनसनी, 13वीं मंजिल से गिरकर मौत

क्रिकेटT20 World Cup 2026 final: अहमदाबाद में आज ट्रैफिक अलर्ट, भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले को लेकर खास इंतजाम, पढ़ें एडवाइजरी

क्रिकेटIND vs NZ T20 WC26 Final: फैंस ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बताया 'पनौती', T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शिफ्ट करने की मांग की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह