googleNewsNext

तो क्या इसलिए सलमान खान को नहीं मिला था विराट-अनुष्का के रिसेप्शन का इनविटेशन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 29, 2017 10:43 IST2017-12-29T10:41:00+5:302017-12-29T10:43:19+5:30

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा �..

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शादी के बा 21 और 26 दिसंबर को रिसेप्शन का आयोजन किया था, जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान से लेकर अमिर खान तक सभी सितारें नजर आए, लेकिन सबको चौंकाने वाली बात है कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान उनके रिसेप्शन में नजर नहीं आए। दरअसल सुल्तान की शुटिंग के दौरान विराट और अनुष्का की ब्रेकअप की खबरें आईं थी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले विराट ने श्रीलंका दौरे से छुट्टी ली थी और अनुष्का के साथ किसी अनजान जगह जाने का प्लान बनाया था। विराट और अनुष्का दोनों ही कई महीनों से व्यस्त थे, इसलिए विराट ने इस ट्रिप की प्लानिंग की थी। लेकिन उस वक्त अनुष्का 'सुल्तान' की शूटिंग में व्यस्त थी, तो उन्होंने विराट के इस प्लान को कैंसल कर दिया। अब ऐसा माना जा रहा है कि इस ट्रिप के कैंसल होने का बदला लेने के लिए ही विराट ने सलमान को रिसेप्शन पार्टी में इनवाइट नहीं किया। हालांकि इस बात कोई दावा नहीं है यह महज अनुमान है।

टॅग्स :विराट अनुष्का रिसेप्शनअनुष्का शर्माVirat Anushka ReceptionAnushka Sharma