Virat Kohli और Anushka Sharma के घर आने वाला है नया मेहमान, अनुष्का ने Flaunt किया Baby Bump
By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: August 27, 2020 17:06 IST2020-08-27T17:06:09+5:302020-08-27T17:06:09+5:30
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कोहली ने ये गुड न्यूज गुरुवार को फैंस के साथ ट्विटर पर अपनी और अनुष्का की एक खूबसूरत तस्वीर के साथ साझा की। कोहली ने अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'और तब, हम तीन होंगे! जनवरी 2021 में आ रहा है।' इस तस्वीर में अनुष्का अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। ये खबर शेयर करते ही सोशल मीडिया में कोहली और अनुष्का को फैंस से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। दिसंबर 2017 में कोहली-अनुष्का ने की थी शादी देश के सबसे चर्चित कपल में शुमार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में एक बेहद निजी समारोह में इटली में शादी की थी। मार्च के अंत से देश में कोरोना वायरस की वजह से घोषित लॉकडाउन के बाद से ही कोहली और अनुष्का मुंबई स्थित अपने घर में होम क्वारंटाइन में रह रहे थे।

















