googleNewsNext

Corona Warriors को सलाम करता Teri Mitti Song हुआ रिलीज

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: April 24, 2020 18:44 IST2020-04-24T18:44:45+5:302020-04-24T18:44:45+5:30

देश में लागू लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में अक्षय कुमार ने सबसे पहले पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया था। साल 2019 में अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' आई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने प्रमुख किरदार निभाया था। फिल्म को लोगों ने खासा पसंद किया था। फिल्म के एक गीत 'तेरी मिट्टी में मिल जावा सुपर हिट हुआ था तेरी मिट्टी गाने को अब डॉक्टर्स को सलाम करते हुए नए रूप में पेश किया गया है।मनोज मुंतसिर ने इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं। वहीं Arko ने इसे म्यूजिक दिया है।गाने के लिरिक्स काफी इमोशनल कर देने वाले हैं। पूरे म्यूजिक वीडियो में रियल फुटेल का भी इस्तेमाल हुआ हैय़ गाने के जरिए कोविड वॉरियर्स यानी डॉक्टर्स को सलाम किया गया है। वीडियो के आखिर में अक्षय कुमार भी एक मैसेज देते हैं। गाने की एक लाइन हैं 'सरहद पर जो वर्दी खाकी थी उसका रंग सफेद हुआ' ये आपको रुला देगी।

टॅग्स :अक्षय कुमारकोरोना वायरसAkshay KumarCoronavirus