वीडियो में देखें सोनम कपूर का ससुराल, सेंट्रल दिल्ली में है आनंद आहूजा का आलीशान बंगला
By पल्लवी कुमारी | Updated: May 8, 2018 16:12 IST2018-05-08T16:12:02+5:302018-05-08T16:12:02+5:30
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ आखिरकार शादी हो गई ...
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ आखिरकार शादी हो गई है। दोनों आज ही मुंबई में सिख रीति रिवाज के अनुसार शादी के बंधन में बंध गए हैं। बीते कुछ दिनों से सोनम कपूर की शादी के हर फंक्शन के लुक की तारीफें हो रही हैं, इसी बीच उनकी शादी का लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा पेशे से दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। आनंद आहूजा का परिवार दिल्ली के बेहद पॉश कॉलोनी लुटियन जोन (एलबीजेड) में रहता है जो सेंट्रल दिल्ली में है

















