googleNewsNext

प्रिया प्रकाश की इस हरकत ने मार्क जुकेरबर्ग को भी पछाड़ दिया

By धीरज पाल | Updated: February 24, 2018 17:07 IST2018-02-24T17:07:48+5:302018-02-24T17:07:48+5:30

महज एक वीडियो से सोशल मीडिया सनसनी बनी अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वरियर ने अब लोकप्रियता के मामले �..

महज एक वीडियो से सोशल मीडिया सनसनी बनी अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वरियर ने अब लोकप्रियता के मामले में फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रिया प्रकाश ने ये कारनामा इंस्टाग्राम पर किया है। इंस्टाग्राम पर अब अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वरियर को 45 लाख लोग फॉलो करते हैं।सिर्फ 10 दिन पहले तक प्रिया प्रकाश वरियर के इंस्टाग्राम पर सिर्फ कुछ हजार फॉलोअर्स थे लेकिन उनका सिर्फ एक वीडियो जिसमें वो आंख मारते हुए दिख रही हैं, ने इंस्टाग्राम पर उन्हें कई बड़ी अभिनेत्रियों से भी मशहूर बना दिया है।

अब अगर मार्क जकरबर्ग को ही देखें तो इंस्टाग्राम का मालिक होने के बाद भी उनके सिर्फ 4 मिलियन ही फॉलोअर हैं जबकि गुरुवार तक प्रिया के 4.5 मिलियन फॉलोअर हो गए हैं।मार्क जकरबर्ग ही नहीं बल्कि प्रिया प्रकाश ने मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को भी इंस्टाग्राम पर काफी पीछे छोड़ दिया है। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को इंस्टाग्राम पर सिर्फ 2.9 मिलियन यानी कि 29 लाख लोग फॉलो करते हैं जबकि प्रिया प्रकाश को आज 45 लाख लोग फॉलो करते हैं प्रिया प्रकाश के उस वीडियो न सिर्फ अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं बल्कि प्रिया प्रकाश बीते हफ्ते गूगल में सबसे ज्यादा सर्च होने वाली भारतीय भी बन गईं।

टॅग्स :प्रिया प्रकाश वारियरबॉलीवुडpriya prakash varrierBollywood