googleNewsNext

Bollywood के मशहूर Director निशिकांत कामत का 50 साल की उम्र में निधन

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: August 17, 2020 18:28 IST2020-08-17T18:28:46+5:302020-08-17T18:28:46+5:30

मुम्बई मेरी जान’, ‘दृश्यम’ और ‘मदारी’ जैसी मशहूर फिल्मों के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन हो गया है। सोमवार शाम यानी कि आज 4:24 मिनट पर हैदराबाद में उन्होंने आखिरी सांस ली। कामत को यकृत संबंधह बीमारी थी। डायरेक्टर को 31 जुलाई को हैदराबाद के गचिबोव्ली के एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कामत (50) ने 2005 में मराठी फिल्म ‘डोम्बिवली फास्ट’ से निर्देशक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी अभी तक की सबसे बड़ी हिट 2015 में आई अजय देवगन और तब्बू अभिनीत फिल्म ‘दृश्यम’ थी। उन्होंने 2016 में आई ‘रॉकी हैंडसम’ में एक खलनायक की भूमिका निभाई थी। जॉन अब्राहम अभिनीत इस फिल्म के वह निर्देशक भी थे।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपरितेश देशमुखbollywood newsRiteish Deshmukh