Kannada Actor संचारी विजय का निधन, 2 दिन पहले हुआ था रोड एक्सीडेंट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2021 17:08 IST2021-06-14T17:08:03+5:302021-06-14T17:08:15+5:30
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. नैशनल अवॉर्ड जीत चुके कन्नड़ ऐक्टर संचारी विजय (Sanchari Vijay) का सोमवार 14 जून को निधन हो गया. Sanchari Vijay का 12 जून को एक्सीडेंट हुआ था, जब वो अपने एक दोस्त के घर से वापस आ रहे थे। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी. संसंचारी विजय का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उनके ब्रेन डेड होने की घोषणा की जिसके बाद उनके परिवार ने उनके अंगदान करने का फैसला लिया.

















