Faraaz Khan का 46 साल में निधन, Pooja Bhatt ने ट्वीट कर दी जानकारी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2020 13:50 IST2020-11-04T13:32:39+5:302020-11-04T13:50:14+5:30
‘मेहंदी’ और 'फरेब' जैसी फिल्मों में अभिनय कर सभी का दिल जीत चुके बॉलीवुड एक्टर फराज खान का निधन हो गया है। पूजा भट्ट की ओर से ट्वीट कर ये जानकतारी दी गई है। फराज खान पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार चल रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार वे बैंगलुरु के एक अस्पताल में ICU में भर्ती थे। न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के चलते उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। वे 46 वर्ष के थे।

















