Ekta Kapoor Birthday Special: संस्कार हों या सेक्स, एकता कपूर ने इन सबसे निकाला चोखा धंधा
By रामदीप मिश्रा | Updated: June 7, 2018 13:24 IST2018-06-07T13:24:45+5:302018-06-07T13:24:45+5:30
टेलीविजन धारावाहिक से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में एकता कपूर निर्देशक और निर्मा�..
टेलीविजन धारावाहिक से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में एकता कपूर निर्देशक और निर्माता के तौर पर काफी बड़ा चेहरा हैं। एकता कपूर अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। 7 जून 1975 को एकता कपूर का जन्म मुंबई में हुआ था। एकता फेमस बॉलीबुड अभिनेता जितेन्द्र की बेटी हैं। उनकी मां का नाम शोभा कपूर और भाई तुषार कपूर हैं। हालांकि एकता कपूर किसी नाम की मोहताज नहीं हैं, उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग ही जगह बनाई है।

















