मशहूर गायक मोहम्मद अजीज का हुआ निधन
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2018 20:40 IST2018-11-27T20:40:46+5:302018-11-27T20:40:46+5:30
हिन्दी सिनेमा के मशहूर गायक मोहम्मद अजीज का निधन हो गया है। वह 64 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से मंगलवार दोपहर को हुआ है। इस बात की पुष्टि उनकी बेटी सना ने कर दी है। मीडिया रिरोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद अजीज बीती रात को कोलकाता से लौट रहे थे। इसी बीच मुंबई एयरपोर्ट पर उनके सीने में परेशानी होने लगी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आनन-फानन में मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

















