Uttar Pradesh: सपा प्रमुख अखिलेश यादव को बड़ा झटका, घोसी सीट से विधायक दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा, इस दल में होंगे शामिल!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2023 15:39 IST2023-07-15T15:33:28+5:302023-07-15T15:39:36+5:30

उत्तर प्रदेशः विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना के कार्यालय ने त्यागपत्र प्राप्त होने की पुष्टि की है।

Uttar Pradesh Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav jhataka MLA Dara Singh Chauhan resigns from Ghosi seat will join bjp up | Uttar Pradesh: सपा प्रमुख अखिलेश यादव को बड़ा झटका, घोसी सीट से विधायक दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा, इस दल में होंगे शामिल!

file photo

Highlightsत्यागपत्र माननीय अध्‍यक्ष विधानसभा की सेवा में प्रस्तुत किया है।एक बार फिर वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।2022 के विधानसभा चुनाव से पहले वह समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए थे।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक दारा सिंह चौहान ने शनिवार को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना के कार्यालय ने त्यागपत्र प्राप्त होने की पुष्टि की है।

विधानसभा अध्‍यक्ष भेजे पत्र में चौहान ने लिखा, ''मैं दारा सिंह चौहान मऊ जिले की घोसी सीट-354 से विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं।'' विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने एक बयान में बताया कि मऊ जिले की घोसी सीट-354 से विधायक दारा सिंह चौहान ने आज दिनांक 15 जुलाई 2023 को विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र माननीय अध्‍यक्ष विधानसभा की सेवा में प्रस्तुत किया है।

चौहान भाजपा की पिछली सरकार (2017-2022) में मंत्री थे, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले वह समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए थे। दारा सिंह चौहान के इस्तीफे को सपा के लिए झटका माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि एक बार फिर वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Web Title: Uttar Pradesh Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav jhataka MLA Dara Singh Chauhan resigns from Ghosi seat will join bjp up

उत्तर प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे