उप्र के देवबंद में भीम आर्मी के नेता चन्द्रशेखर आजाद पर हमला, गोली पेट को छू कर निकली, एसयूवी पर चलाईं गोलियां, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 28, 2023 19:18 IST2023-06-28T18:37:10+5:302023-06-28T19:18:53+5:30
उप्र के सहारनपुरः चंद्र शेखर आज़ाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। एक गोली उन्हें छूते हुए निकल गई।

उप्र के देवबंद में भीम आर्मी के नेता चन्द्रशेखर आजाद पर हमला, गोली पेट को छू कर निकली, एसयूवी पर चलाईं गोलियां, देखें वीडियो
सहारनपुरः आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद के काफिले पर हथियारबंद लोगों ने सहारनपुर में हमला किया। उप्र के सहारनपुर में भीम आर्मी के नेता चन्द्रशेखर आजाद पर हमला हुआ है। इस घटना में वह मामूली रूप से घायल हो गये।
Uttar Pradesh | Chandra Shekhar Aazad, national president of Aazad Samaj Party - Kanshi Ram and Bhim Army leader's convoy attacked by armed men in Saharanpur.
— ANI (@ANI) June 28, 2023
SSP Dr Vipin Tada says, "Half an hour back, the convoy of Chandra Shekhar Aazad was fired at by a few car-borne armed… pic.twitter.com/RUoh15yYWY
एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया, "आधे घंटे पहले चंद्र शेखर आज़ाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। एक गोली उन्हें छूते हुए निकल गई। वे ठीक हैं और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”
Bhim Army leader and Aazad Samaj Party - Kanshi Ram chief, Chandra Shekhar Aazad taken to a hospital in Saharanpur, Uttar Pradesh after his convoy was attacked by a few armed men and a bullet brushed past him. Details awaited. https://t.co/TDVzdFGUDapic.twitter.com/URJCGGAOiU
— ANI (@ANI) June 28, 2023
भीम आर्मी नेता और आज़ाद समाज पार्टी कांशी राम के प्रमुख चंद्र शेखर आज़ाद को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक अस्पताल ले जाया गया, जब उनके काफिले पर कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला किया और एक गोली उनके पास से निकल गई।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद पर गोली चला दी, जिससे इस घटना में वह मामूली रूप से घायल हो गये। पुलिस अधिकारी यह यह जानकारी दी। नगर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यू मांगलिक ने बताया कि आजाद देवबंद में अपने एक समर्थक के घर तेहरवी में शामिल होने गए थे।
उन्होंने बताया कि हमला तब हुआ जब वह वहां से वापस लौट रहे थे। मांगलिक ने बताया, ‘‘हमलावर एक कार में थे और उन्होंने आजाद की एसयूवी पर गोलियां चला दीं। एक गोली आजाद के पेट को छू कर निकल गयी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" पुलिस सूत्रों के अनुसार हमले के बाद हमलावर मौके से भाग गये, पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
#WATCH मुझे याद नहीं है लेकिन मेरे लोगों ने उनकी पहचान की है। उनकी गाड़ी आगे सहारनपुर की तरफ भागी। हमने यू टर्न ले लिया। हमारी गाड़ी अकेली ही थी, कुल 5 लोग थे। हमारे साथी डॉक्टर को भी शायद गोली लगी है: भीम आर्मी नेता और आज़ाद समाज पार्टी - कांशीराम प्रमुख चंद्र शेखर आज़ाद pic.twitter.com/Ah0Y2QFz3q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2023
भीम आर्मी नेता और आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम प्रमुख चंद्र शेखर आज़ाद ने कहा कि मुझे याद नहीं है लेकिन मेरे लोगों ने उनकी पहचान की है। उनकी गाड़ी आगे सहारनपुर की तरफ भागी। हमने यू टर्न ले लिया। हमारी गाड़ी अकेली ही थी, कुल 5 लोग थे। हमारे साथी डॉक्टर को भी शायद गोली लगी है।
#WATCH | "I don't remember well but my people identified them. Their car went towards Saharanpur. We took a U-Turn. Five of us, including my younger brother, were in the car when the incident occurred..," says Bhim Army leader and Aazad Samaj Party - Kanshi Ram chief, Chandra… pic.twitter.com/MLeVR8poaN
— ANI (@ANI) June 28, 2023