यूपी में कल शाम 1 घंटे के लिए खुलेंगे सभी स्कूल, बच्चों को चंद्रयान-3 का दिखाया जाएगा सीधा प्रसारण, आदेश जारी

By अनिल शर्मा | Updated: August 22, 2023 12:07 IST2023-08-22T11:58:22+5:302023-08-22T12:07:05+5:30

Chandrayaan-3: आदेश के मुताबिक, इस दौरान बच्चों को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारणम दिखाया जाएगा।

UP schools will open for 1 hour tomorrow evening to shown live broadcast of Chandrayaan-3 | यूपी में कल शाम 1 घंटे के लिए खुलेंगे सभी स्कूल, बच्चों को चंद्रयान-3 का दिखाया जाएगा सीधा प्रसारण, आदेश जारी

फोटोः ट्विटर

Highlightsआदेश के मुताबिक 23 अगस्त को शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक सभी स्कूल खोले जाएंगे।इस बाबत सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को इसकी तैयारी के निर्देश दे दिए हैं।

Chandrayaan-3: उत्तर प्रदेश में कल शाम 1 घंटे के लिए सभी स्कूल खोले जाएंगे। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह आदेश दिया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 23 अगस्त को शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक सभी स्कूल खोले जाएंगे। आदेश के मुताबिक, इस दौरान बच्चों को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारणम दिखाया जाएगा। इस बाबत सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को इसकी तैयारी के निर्देश दे दिए हैं।

आदेश में कहा गया है कि भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण की खोज चंद्रयान-3 के साथ ही एक उल्लेखनीय मील के पत्थर तक पहुंच गई है। जो चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है। यह एक भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। 

चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 27 मिनट पर इसरो वेबसाइट एवं इसोर के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर देखा जा सकेगा। बच्चों को समय से पहले स्कूल में पहुंच जाना है। इसी क्रम में यूजीसी ने चंद्रमा तक की यात्रा की जानकारी देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों के माध्यम से विद्यार्थियों को देने की अपील की है।

Web Title: UP schools will open for 1 hour tomorrow evening to shown live broadcast of Chandrayaan-3

उत्तर प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे