Uttar Pradesh: अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक की टक्कर, दुर्घटना में पांच लोगों की मौत; अन्य घायल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2024 10:28 IST2024-11-21T10:27:13+5:302024-11-21T10:28:34+5:30
Uttar Pradesh: यमुना एक्स्प्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है।

Uttar Pradesh: अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक की टक्कर, दुर्घटना में पांच लोगों की मौत; अन्य घायल
Uttar Pradesh: अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को टप्पल इलाके में हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
अलीगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पांच मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’ एक घायल यात्री ने संवाददाताओं को बताया कि बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से पूर्वी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जा रही थी।
#अलीगढ़
— Knews (@Knewsindia) November 21, 2024
♦अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा
♦यमुना एक्सप्रेस पर ओवरटेक करने के कारण हुआ भीषण सड़क हादसा
♦सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत, 15 से अधिक घायल
♦घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं टप्पल कोतवाली पुलिस
♦बस में फंसे… pic.twitter.com/w2Dnpm3gIV
उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक में कांच का सामान भरा हुआ था। पुलिस ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और यमुना एक्सप्रेसवे के उस हिस्से पर सामान्य यातायात बहाल कर दिया गया है जहां दुर्घटना हुई थी।