अखिलेश यादव बोले- 'बीजेपी के लोग दरारजीवी हैं, दरार पैदा करके राजनीति करते हैं'
By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 18, 2023 15:52 IST2023-08-18T15:51:27+5:302023-08-18T15:52:35+5:30
भाजपा पर लोगों को बांटने का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "ये सरकार अपने वोट के लिए, अपनी कुर्सी के लिए किसी के भी बीच दरार पैदा कर देगी। आपने नहीं देखा विधानसभा में क्या कर रहे थे। ये दरार पैदा करके राजनीति करते हैं। बीजेपी के लोग दरारजीवी हैं।"

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर पदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार, 18 अगस्त को फतेहपुर में थे। यहां सपा प्रमुख बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार कहती है कि 100 में केवल 4 बेरोजगार है। आज गांव में चले जाओ किसी को नौकरी और रोजगारी सरकार नहीं दे पा रही है। प्रदेश को, समाज को अगर कोई सुधार सकता है तो वो समाजवादी लोग हैं।
भाजपा पर लोगों को बांटने का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "ये सरकार अपने वोट के लिए, अपनी कुर्सी के लिए किसी के भी बीच दरार पैदा कर देगी। आपने नहीं देखा विधानसभा में क्या कर रहे थे। ये दरार पैदा करके राजनीति करते हैं। बीजेपी के लोग दरारजीवी हैं।"
"ये सरकार अपने वोट के लिए, अपनी कुर्सी के लिए किसी के भी बीच दरार पैदा कर देगी। आपने नहीं देखा विधानसभा में क्या कर रहे थे। ये दरार पैदा करके राजनीति करते हैं। बीजेपी के लोग दरारजीवी हैं।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) August 18, 2023
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, फतेहपुर pic.twitter.com/ITjtyecWyJ
अखिलेश ने आगे कहा, "ये सबसे बड़े भू माफिया है। पत्रकार साथियों अगर आपने सच दिखाया तो रात के 2 बजे पुलिस वाले आपके घर पर आएंगे। अगर आप डर गए तो खबर उसी दिन से बदल जाएगी, अगर आप नहीं बदले तो आपकी खुद खबर बनेगी कि आप जेल में चले गए। लोग जागरण कार्यक्रम के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं को यही जागरूक कर रहे है कि आने वाले समय की चुनौतियां हमारे सामने क्या है। भाजपा लगातार लोगों को नारो के नाम पर गुमराह कर रही है। ना किसान की आय दोगुनी हुई, न रोजगार मिला।"
अखिलेश यादव ने फतेहपुर में लोक जागरण यात्रा निकाली। उन्होंने कहा, "झूठ वालों का बोलबाला है। कभी कभी झूठ वालों को लाभ मिल जाता है। जनता को लगा कि बीजेपी वाले सोना देंगे, लोगों को लगा कि इनकी सरकार आएगी तो बिजली सस्ती मिलेगी और 24 घंटे बिजली मिलेगी।"
यूपी में बुलडोजर के लगातार इस्तेमाल पर सपा प्रमुख ने कहा, "पुलिस के लोग बहुत ही अनुशासन में रहने वाले लोग हैं। ये सिर्फ ऑर्डर मानते हैं और कुछ नहीं मानते, अभी ऑर्डर जो चलता है वो गरीबों के घर गिराने का है। जब समाजवादी लोग सरकार में आएंगे तो यही ऑर्डर मानेंगे, वही बुलडोजर होगा, पर मंजिल गरीब की नहीं होगी। यह बुलडोजर वाली सरकार सबसे बड़ी भू माफिया सरकार है।"
"पुलिस के लोग बहुत ही अनुशासन में रहने वाले लोग हैं। ये सिर्फ ऑर्डर मानते हैं और कुछ नहीं मानते, अभी ऑर्डर जो चलता है वो गरीबों के घर गिराने का है। जब समाजवादी लोग सरकार में आएंगे तो यही ऑर्डर मानेंगे, वही बुलडोजर होगा, पर मंजिल गरीब की नहीं होगी। यह बुलडोजर वाली सरकार सबसे बड़ी… pic.twitter.com/gdMMKiGk48
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) August 18, 2023