Valentine's Day 2018: मुंबई में रोमांस की मांद हैं ये तीन जगह

By धीरज पाल | Updated: February 13, 2018 20:51 IST2018-02-13T20:46:03+5:302018-02-13T20:51:53+5:30

वेलेंटाइन डे पर आप मुंबई के मरीन ड्राइव पर हाथ में हाथ डालकर घूम सकते हैं या छत पर बने रेस्तरां में कैंडिल लाइट डिनर का मजा ले सकते हैं।

valentines day 2018 best romantic place visit Mumbai celebrate lovers day | Valentine's Day 2018: मुंबई में रोमांस की मांद हैं ये तीन जगह

Valentine's Day 2018: मुंबई में रोमांस की मांद हैं ये तीन जगह

 मुंबई में इन जगहों पर जाकर अपने पार्टनक के साथ मनाएं वेलेंटाइन डे

वेलेंटाइन वीक के अंत में यानी 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पड़ रहा है। वेलेंटाइन वीक प्यार करने वालों के लिए माना जाता है। मौसम खुशनुमा होता है, लोग अपनी पार्टनर को प्रपोज करते हैं, उन्हें गिफ्ट देते हैं, बाहों में बाहें डाल प्यार का इजहार करते हैं। वैंसे तो प्यार का कोई एक दिन निश्चित नहीं होता है, लेकिन वेलेंटाइन डे की बात ही निराली होती है। यह दिन न केवल प्रेमी प्रमिका के लिए खास होता है बल्कि सभी के लिए खास होता है। ऐसे में अगर आप सपनों की नगरी में हैं और वेलेंटाइन डे पर रोमांटिक जगहों की तलाश कर रहे हैं तो यहां एक से बढ़कर रोमांटिक जगह हैं जहां कपल्स जाकर प्यार का एहसास बेहद करीब से कर सकते हैं। 

वेलेंटाइन डे के मौके पर आप अरब सागर के तट पर लेट सकते हैं, सपनो की नगरी मुंबई एक रोमांटिक दिन के लिए अच्छी जगह है। मुंबई के मरीन ड्राइव पर  हाथ में हाथ डालकर घूम सकते हैं या छत पर बने रेस्तरां में कैंडिल लाइट डिनर का मजा ले सकते हैं। यहां हम आपको मुंबई के उन रोमांटिक स्थानों के बारे में बता रहे हैं जहां आप और आपका साथी गारंटी के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। 

नरीमन पॉइंट पार्टनर संग बिताएं खूबसूरत पल 

समुद्र पर मंडरा रहे काले बादल, समुद्री लहरों का शोर, बहती मॉनसूनी तेज हवाएं, ऐसे में मरीन ड्राइव पर बारिश के मौसम में टहल कर भीगने का अनुभव लम्बे समय के लिए यादगार लम्हां बन जाता है। साथ ही शांत समुद्र किनारे चल रही हवाएं आपके चेहरे को ठंडक देती है। साउथ मुंबई के मशहूर बीच नरीमन पॉइंट से चौपाटी तक आप बड़े इत्मीनान से टहल कर इन सारी चीज़ों का अनुभव ले सकते है। वेलेंटाइन डे यह कपल्स के लिए सबसे पसंदीदा अड्डा है। 

पृथ्वी थियेटर कॉफी शॉप पर चाय की चुस्की 

अभिनेता शशि कपूर द्वारा 1978 में अपने पिता  पृथ्वी राज कपूर की याद में बनाए गए  ‘पृथ्वी थियेटर’ के भीतर स्थित ‘पृथ्वी कैफे’ दरअसल, थियेटर के शौकीनों का सबसे पसंदीदा अड्डा है।  एक गरम चाय की घूंट, कैफे की छत से टपकती बरसात के पानी की आवाज जो मॉनसून मूड की तरफ इशारा करती है।ऐसें में आप किताबों में गुम हो जाते है। यहां कम रोशनी वाले माहौल, खूबसूरती से सजी दिवारें और यहां का  इकलौता पेड़ जो  कैफे को और भी खूबसूरत बनाता है। स्वादिष्ट रोल, बर्गर, बन मस्का और सबसे मशहूर चाय यहां के मेन्यू में शामिल है।  

गेटवे ऑफ इंडिया पर बरसात के मौसम में टहलें

बरसात की बूंदा - बांदी के मौसम  में समुद्र की लहरों संग नौकायन करना एक रोमांटिक सफ़र के लिए सबसे सही माना जाता है। गेटवे ऑफ इंडिया के बंदरगाह पर आए यात्री नौका की सवारी का आनंद ले सकते है। यात्री यहां आधे घंटे या एक घंटे तक नौका की सवारी से  गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफैंटा की गुफाएं तक का आनंद ले सकते हैं। जिसके लिए एक सामान्य कीमत (70 रूपये और 150 रूपये एक व्यक्ति) अदा करनी पड़ती है। घने भूरे बादलों और भव्य ताज महल होटल और प्रतिष्ठित गेटवे ऑप इंडिया की तस्वीरें लेने के लिए एक कैमरा ले जा सकते है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं। और वेलेंटाइन का दिन आपकी यादगार दिनों में से एक हो सकता है।   

Web Title: valentines day 2018 best romantic place visit Mumbai celebrate lovers day

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे