क्रिसमस स्पेशल: ये हैं भारत के 5 फेमस चर्च, इस क्रिसमस जरूर करें यहां जाने का प्लान

By मेघना वर्मा | Updated: December 25, 2018 16:30 IST2018-12-25T16:30:30+5:302018-12-25T16:30:30+5:30

रोमन कैथलिक सेंट थॉमस चर्च चेन्नई में बनाया गया है। 16वीं सदी में बने इस चर्च की भी खूबसूरती देखते ही बनती है। इस चर्च को 1893 में रेनोवेट किया गया था।

top 5 churches in india | क्रिसमस स्पेशल: ये हैं भारत के 5 फेमस चर्च, इस क्रिसमस जरूर करें यहां जाने का प्लान

क्रिसमस स्पेशल: ये हैं भारत के 5 फेमस चर्च, इस क्रिसमस जरूर करें यहां जाने का प्लान

दुनिया भर में 25 दिसमंबर की धूम है। जहां लोग अपने परिवार के साथ घरों में हॉलीडे का ये सीजन मना रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ मिलकर बाहर घूमने जाने का प्लान भी कर रहे हैं। इस क्रिसमस आइए आपको घूमाते हैं देश के ऐसे ही 5 फेमस चर्च जहां आप अपनों के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। 

1. बासिलिका ऑफ बोम जीजस, गोवा

इसे एशिया का सबसे बड़ा चर्च भी कहा जाता है। पुराने गोवा में बने इस चर्च को यूनेस्को से वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी घोषित किया गया है। बताया जाता है कि इस चर्च का निर्माण 1594 ईस्वी में हुआ था। वहीं कुछ लोग ये भी मानते है कि चर्च 1605 ईस्वी में बनना शुरू हुआ था। जानकारों का ये भी कहना है कि इस चर्च को बनने में कुल एक हजार साल का समय लगा था। हर साल इस चर्च को देखने कुल एक हजार लोग आते हैं। 

2. संता क्रूज, केरल

केरल का संता क्रूज भी लोगों की सबसे ज्यादा पंसदीदा होता है। 1505 ईस्वी में बना ये चर्च पुर्तगालों ने बनवाया था। केरल के इतिहास में इस चर्च का कई बार और कई जगह नाम आता है। इस चर्च को भी वर्ल्ड हेरिटेज साइट का सम्मान मिला है। इस क्रिसमस आप अपने दोस्तों के साथ यहां का प्लान कर सकते हैं। 

3. Velankanni Chirch,तमिलनाडु

तमिलनाडु के Velankanni में बने इस चर्च ऑफ आवर लेडी ऑफ गुड हेल्थ भी कहा जाता है। ये भारत के एकमात्र ऐसे चर्च में से एक है  जिसमें मदर मैरी साड़ी में दिखाई देंगी। 16वीं सदी में बने इस चर्च को देखने हर साल हजारों की संख्या में लोग आते हैं। 

4. सेंट थॉमस, चेन्नई

रोमन कैथलिक सेंट थॉमस चर्च चेन्नई में बनाया गया है। 16वीं सदी में बने इस चर्च की भी खूबसूरती देखते ही बनती है। इस चर्च को 1893 में रिनोवेट किया गया था। 201 फीट लम्बे इस चर्च को देखने भी हर साल बड़ी संख्या में लोग आते है। 

5. सेंट पॉल कैथ्रेडल, वेस्ट बंगाल

इसे भारत का सबसे खूबसूरत चर्च भी कहा जा सकता है। कोलकता में बने इस चर्च को 1847 में बनाया गया था। कैथ्रेडल रोड पर बने इस चर्च को आईस लैंड ऑफ अट्रैक्शन भी कहा जाता है। इस चर्च में साल भर खासकर क्रिसमस के समय लोगों की संख्या बढ़ जाती है। 

 

Web Title: top 5 churches in india

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे