दुनिया में सबसे खतरनाक है ये 4 टूरिस्ट प्लेस, सिर्फ हिम्मती ही करें यहां का सैर!

By मेघना वर्मा | Updated: May 27, 2018 15:42 IST2018-05-27T13:02:56+5:302018-05-27T15:42:42+5:30

दुनिया में एेसी बहुत सी जगहें हैं जो बहुत खतरनाक है मगर फिर भी लोग बड़े शौक से यहां घूमने आते हैं।

top 4 dangerous travel destination in the world | दुनिया में सबसे खतरनाक है ये 4 टूरिस्ट प्लेस, सिर्फ हिम्मती ही करें यहां का सैर!

Top most adventurous places in the world

देश और दुनिया में रहने वाले अलग-अलग लोगों को अलग-अलग घूमने की जगह पसंद होता है। कोई रोमांटिक जगह जाना पसंद करता है तो कोई आध्यात्मिक जगह। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने सफर में भरपूर रोमांच चाहते हैं। कुछ लोगों को अपने परिवार या दोस्तों के साथ ऐसी जगह जाने का मन करता है जो उनके सफर को और भी रोमांचित कर देते हैं। अगर आप भी ऐसी जगह घूमने जाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए हो सकती है। आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही खतरनाक टूरिस्ट स्पॉट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाना किसी खतरा मोड़ लेने से कम नहीं है। विदेश में बने ये टूरिस्ट स्पॉट लोगों को अपनी ओर काफी आर्कषित करता है। 

1. जेन एन टॉवर युनशान, चीन

चीन अपनी बेइंतेहा खूबसूरती के लिए दुनिया भर में  जाना जाता हैं मगर इस देश में स्थित चाय पिंग शहर की पहाड़ी पर बना घर आजकल लोगो के लिए एडवेंचर ट्रैवल डेस्टिनेशन बन चुका हैं। ये बेहद सुंदर हैं और इस घर से आप पूरे चाय पिंग शहर के खूबसूरत नजारो का मजा ले सकते हैं। अगर आप कभी चाइना जायें तो यहां जाना ना भूलें। पहाड़ की चोटी पर बनें इस घर तक पहुंचने के लिए आपको हजारों सीढ़ियों को चढ़कर आना पड़ता है।

2. इटली, पोन्टे वेकियो

इटली के फिरेन्डे शहर में पोन्टे वेकियो नदी पर स्थित यह पुल 1345 ईसवी पुराना है। इस पुल पर बनी दुकानें और मकान पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। बेहद सुदंर तरीके से बनी हुई ये दुकाने और मकान देखकर हर कोई हैरान हो जाता है।

ये भी पढ़े- शहर की भीड़ से दूर कनाताल तक करें रोड ट्रिप, मन को मिलेगा सुकून

3. हैंगिंग मॉनेस्ट्री, चीन

शांझी में स्थित हेंग माउंटेन चीन की खतरनाक पहाड़ो में से एक है। इन पहाड़ों के किनारे लोगों ने घर बना रखे हैं। जो हवा में झूलते से प्रतीत होते है इसे हैंगिंग मॉनेस्ट्री भी कहा जाता है।  पहाड़ों के किनारे और हवा में झूलते इन घरों को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं।

4. अलहजारा, यमन

यमन अपनी ऊंची-ऊंची पहाड़ियों के लिए जाना जाता हैं। यमन में पहाडियो पर एक सुंदर शहर बसा हुआ हैं जिसे अलहजारा के नाम से जाना जाता हैं। यह शहर 12वीं सदी में स्‍थापित हो गया था। इस शहर को देखने के लिए काफी दूर-दूर से सैलानी आते हैं। यहां के शहर पुराने होने के साथ-साथ खूबसूरत भी लगते हैं।

English summary :
Top most adventurous tourist destination in the world: If you are a travel freak or lover and searching for some dangerous full of adventurous tourist destination then here is the list of most dangerous places in the world. These tourist places are the most attractive destination for travelers across the world.


Web Title: top 4 dangerous travel destination in the world

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे