टीचर्स डे 2018: ट्रैवेल होता है सबसे बड़ा टीचर, सिखा जाता है ये 6 बातें
By मेघना वर्मा | Updated: September 5, 2018 08:18 IST2018-09-04T15:32:44+5:302018-09-05T08:18:30+5:30
Happy Teachers Day Special: सफर कैसा भी हो इससे आपको मन की शांति जरूर मिलती है।

टीचर्स डे स्पेशल| Teachers day Special Most 6 Important Lesson we learns while Travelling | Benefits of Travelling
"सैर कर दुनिया की गाफिल, जिन्दगानी फिर कहां, जिन्दगानी गर रही तो ये जवानी फिर कहां"
राहुल सांकृत्यान की ये लाइनें जीवन में यात्रा के महत्व को बताती हैं। कहते हैं आपका गुरू आपको भगवान तक से मिला देता है। एक गुरू और शिष्य का नाता दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है। वो गुरू ही है जो आपको सही मार्ग दिखाकर जीवन को सलीके से जीना सिखाता है। गुरू के अलावा जिंदगी की कुछ छोटी-बड़ी घटनाएं भी हमें जिंदगी की बड़ी सीख दे जाती हैं। इन्हीं घटनाओं में से एक है ट्रैवेलिंग। जो हमें बहुत कुछ सिखा जाता है। आज शिक्षक दिवस के अवसर हम आपको ट्रैवेलिंग के कुछ ऐसे ही फायदे बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आपको ट्रैवेलिंग से प्यार हो जाएगा और आप ये मान जाएंगे कि ट्रैवलिंग सबसे बड़ा शिक्षक है।
1. आपके सोशल और कम्युनिकेशन स्किल को करेगा बेहतर
आप किसी भी शहर या देश में घूमने जाते हैं तो कई नए लोगों से मिलते हैं साथ ही आपको नई चीजों को एक्सपलोर करने का मौका मिलता है। अगर आप किसी ऐसे शहर में जाते है जहां की भाषा आपको नहीं आती तो ऐसी स्थित में आप अपनी बातों को बेहतरी कम्युनिकेशन स्कील्स के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं। यही तरीका आपको अपनी स्किल को सही करने और निखारने में मदद करता है।
2. मिलती है मन की शांति
सफर कैसा भी हो इससे आपको मन की शांति जरूर मिलती है। आप नेचर के बीच जाएं या समुद्र के किनारे, आपका दिमाग शहर के शोर-शराबे से दूर एकांत में सारी समस्याओं को भूल जाता है। ट्रैवेल आपको आपके डेली रूटीन से थोड़ा अलग कर देता है जिससे आप अपनी समस्याओं और बोरिंग लाइफस्टाइल से भी कुछ दिन के लिए फ्री हो जाते हैं।
3. मैनेज करने की आ जाती है क्षमता
किसी दूसरे शहर में घूमने जाते है तो आपको सारे काम खुद ही करने पड़ते हैं। कहां, कैसी सिचुएशन हो जाए, आपको सारे निर्णय खुद ही लेने पड़ते हैं। यही निर्णय लेने की ताकत आपको चीजों को मैनेज करना सिखाती है। ट्रैवेलिंग से सीखे इसी गुण को आप अपनी रियल लाइफ में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. बढ़ाता है आत्मविश्वास
ट्रैवेलिंग से आपके आत्मविश्वास में भी इजाफा होता है। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करता है जिसके चलते आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ावा होता है। सही समय पर सही चीजों को संभालने का निर्णय लेकर आप अपने अंदर के आत्मविश्वास को जगाते हैं।
5. होती है प्रैक्टिकल नॉलेज
घूमने से आपको दुनिया की प्रैक्टिकल नॉलेज होती है। सिर्फ किताबों से दुनिया को देखने के बजाय आप दुनिया का सफर करके उसे और करीब से जान सकते हैं। नए लोग, नया शहर आपको बहुत कुछ सिखा जाते है जिसे किताबों से सीख पाना मुश्किल होता है।
6. आपको खुद के बारे में मिलती है जानकारी
ट्रैवेलिंग के दौरान आपको दुनिया के ही नहीं बल्कि अपने आप के बारे में भी बहुत सी चीजें नई जानने को मिलती है। आप किस स्थिती से कैसे निपटते हैं, किस स्थिती में कैसे रिएक्ट करते हैं ये सारी ही चीजें आपको अपने अंदर की बातें, अपने स्वभाव को जानने में मदद करती हैं।



