Mother's Day 2019: इस साल मां को तोहफे में दें एक 'सोलो ट्रिप', देखें भारत की ये 7 सबसे सेफ जगहों की लिस्ट
By गुलनीत कौर | Updated: May 5, 2019 13:09 IST2019-05-05T13:09:22+5:302019-05-05T13:09:22+5:30
मदर्स डे के मौके पर अगर इस साल आप अपनी मां के लिए कुछ खास करने का सोच रहे हैं तो उन्हें घर से बाहर लाएं। कहीं घुमाने ले जाएं। अगर वे अपनी सहेलियों के साथ कहीं जाना चाहें तो उन्हें एक ट्रिप तोहफे में दें।

Mother's Day 2019: इस साल मां को तोहफे में दें एक 'सोलो ट्रिप', देखें भारत की ये 7 सबसे सेफ जगहों की लिस्ट
दुनियाभर की माओं को समर्पित मदर्स डे (Mother's Day) का पर्व इस साल 12 मई 2019, दिन रविवार को मनाया जा रहा है। यह अंतर्राष्ट्रीय मदर्स डे है जिसे हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को ही मनाया जाता है। मदर्स डे के मौके पर अगर इस साल आप अपनी मां के लिए कुछ खास करने का सोच रहे हैं तो उन्हें घर से बाहर लाएं। कहीं घुमाने ले जाएं। अगर वे अपनी सहेलियों के साथ कहीं जाना चाहें तो उन्हें एक ट्रिप तोहफे में दें। आइए आपको महिलाओं के गहूमने लायक भारत की सबसे सुरक्षित जगहों के बारे में बताते हैं।
1) नैनीताल
उत्तराखंड का सबसे खूबसूरत शहर नैनीताल ट्रेवल डेस्टिनेशन में सबसे फेमस है। गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही यहां फैमिली वालों और हनीमून पर आए कपल्स की भीड़ देखने को मिलती है। महिलाओं और लड़कियों के सोलो ट्रिप के लिए नैनीताल बेहद सुरक्षित जगह है। यहां वे फ्लाइट, ट्रेन और बस तीनों माध्यम से सस्ते में पहुंच सकती हैं। फ्लाइट का किराया 3 से 4 हजार के बीच का है। बस और ट्रेन इससे काफी सती हैं।
2) मैसूर
दक्षिण भारत का मैसूर महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित माना जाता है। यहां वे बिना किसी डर के अकेली घूम सकती हैं। मैसूर में देखने लायक कई जगहे हैं। यहां का खाना पीना भी बेहद स्वादिष्ट है। मैसूर जाने की फ्लाइट टिकट 2 से 3 हजार के बीच आसानी से मिल जाती है। यहां ठहरना भी सस्ता है।
3) शिमला
अगर कुछ समझ में ना आए तो अपनी मां को शिमला भेज दें। इससे सुरक्षित जगह कोई और नहीं हो सकती। छोटे से शहर शिमला में घूमने-फिरने और शॉपिंग करने लायक कई जगहें हैं। यहां होटल का किराया भी 500 रूपये से शुरू होता है। यहां पहुँचने के लिए बस या पर्सनल गाड़ी ही सही रहती है। वह भी अधिक महंगी नहीं पड़ती।
4) वाराणसी
पवित्र नदी गंगा से घिरा हुआ शहर बनारस आपकी मां के सोलो ट्रिप के लिए सही जगह है। हालांकि यहां पर धोखा देने वाले बाबाओं से बचना जरूरी है, मगर महिला सुरक्षा के मामले में बनारस सही जगह है। 2000 रूपये के भीतर यहां की फ्लाइट टिकट मिल जाती है। रोजाना कई ट्रेनें और बसें बनारस जाती हैं। सभी बजट में हैं। यहां ठहरना भी सस्ता है।
5) पुडुचेरी
अगर आपकी मां को शांत जगहों से प्यार है तो उन्हें पुडुचेरी भेजें। यह जगह उनके लिए सेफ है। शॉपिंग करने के लिए भी ये जगह सही है। साथ ही फ्रेंच संस्कृति की छाप देखें को भी मिलेगी जो एक अलग ही अनुभव होगा। यहां लोग सादगी काजीवना जीते हैं जिसे देख यहां आने वाले पर्यटकों को काफी अच्छा लगता है।
6) मुन्नार, केरल
केरल का मुन्नार बेहद खूबसूरत है। इसके साथ ही यह महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित पर्यटक स्थलों में से एक भी माना जाता है। यहां रहने वाले लोग पर्यटकों को अपना भगवान मानते हैं। आदत सत्कार से उनका स्वागत करते हैं। यह देख यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही चली जा रही है।
7) ऋषिकेश
कहने को तो आजकल रिवर राफ्टिंग के चलते ऋषिकेश युवाओं में काफी पॉपुलर हो रहा है। लेकिन अगर आप अपनी मां को एक अलग अनुभव देना चाहते हैं तो उन्हें ऋषिकेश भेजें। अगर वे एडवेंचर पसंद हैं तो ये जगह उनके लिए और भी अच्छी है। लेकिन अगर एडवेंचर नहीं पसंद तो वे यहां योग और आयुर्वेद से जुड़े सेशन को एन्जॉय कर सकती हैं। ऋषिकेश जाने के लिए फ्लाइट, ट्रेन, बस तीनों की सुविधा उपलब्ध है।






