लाइव न्यूज़ :

इटली के लेक कोमो पर हो सकती है दीपिका-रणवीर की शादी, जानें क्या है इस जगह की खासियत

By मेघना वर्मा | Updated: October 20, 2018 09:40 IST

जितनी खूबसूरत ये जगह है उतना ही खूबसूरत है यहां का वेदर। लेक कोमो का वेदर ऐसा है कि आप यहां साल में किसी भी समय शादी की प्लानिंग कर सकते हैं।

Open in App

बॉलीवुड के चार्मिंग कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के शादी की चर्चाएं इन दिनों तेजी से बढ़ रही है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट की मानें तो इस साल 10 नवंबर का दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। माना जा रहा है कि बॉलीवुड कपल ने इटली के लेक कोमों को अपना वेडिंग डेस्टीनेशन चुना है। आपको बता दें ये वही जगह है जहां अभी कुछ समय पहले ईशा अंबानी और आनंद अंबानी की सगाई हुई थी। दुनिया भर में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाने वाला लेक कोमों की क्या है खासियत आइए हम बताते हैं आपको। 

इटली की तीसरी सबसे बड़ी झील

लेक कोमो अब तक कई बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलीब्रिटीज का फेवरेट डेस्टिनेशन रहा है। यहां कई जोड़े शादी के खूबसूरत बंधन में भी बंधें हैं। लेक कोमो इटली की तीसरी सबसे बड़ी झील है। ऐलप्स की पहाड़ियों की तलहटी पर बनी ये झील लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है।

यूरोप की सबसे गहरी है ये लेक

लेक कोमो को यूरोप की सबसे गहरी लेक में शुमार किया जाता है। जिसकी गहराई 1300 फीट है और जो 146 स्क्वेयर किलोमीटर पर फैली हुई है। चारों तरफ हरियाली और बर्फ से ढकी खूबसूरत पहाड़ियों से घिरी इस झील में आप प्रकृति के नजारों का मजा ले सकते हैं। 

पूरे साल में कभी भी कर सकते हैं शादी

जितनी खूबसूरत ये जगह है उतना ही खूबसूरत है यहां का वेदर। लेक कोमो का वेदर ऐसा है कि आप यहां साल में किसी भी समय शादी की प्लानिंग कर सकते हैं। यहां कुल 15 वेडिंग प्लानर है जो आपकी शादी या सगाई को यादगार बना देंगे। साथ ही यहां 52 तरह का विला है जहां आप खुद के रूकने या गेस्ट के रुकने का प्लान बना सकते हैं। तो बस अपनी शादी के लिए लेक कोमो को चुन सकते हैं आप। 

शादी के अलावा भी है बहुत कुछ

कुछ लोगों को शायद ये लगता हो कि लेक कोमो सिर्फ शादी और सगाई के लिए जाना जाता है मगर ऐसा नहीं है अगर आप शादी-शुदा है तो आप यहां घूमने भी आ सकते हैं। सिर्फ यही नहीं इस जगह पह बहुत सी हॉलिवुड फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। लेक कोमो के आस-पास भी आप बहुत सी जगहों पर घूम सकते हैं।  यहां के गांव अभी भी मध्यकालीन यादों को समेटे हुए हैं। यहां आपको पुराने समय की कई संरचनाएं मिल जाएंगी। यहां एक प्राचीन किला भी है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

मुसाफ़िर अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस