इस देश में है पानी पर तैरता हुआ पुल, डर और ऐडवेंचर दोनों का देगा मजा
By मेघना वर्मा | Updated: May 8, 2018 17:20 IST2018-05-08T17:20:05+5:302018-05-08T17:20:05+5:30
देश में ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें घूमने के साथ ऐडवेंचर ट्रिप पर जाना पसंद होता है। छुट्टियाँ आत...

इस देश में है पानी पर तैरता हुआ पुल, डर और ऐडवेंचर दोनों का देगा मजा
देश में ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें घूमने के साथ ऐडवेंचर ट्रिप पर जाना पसंद होता है। छुट्टियाँ आते ही वो किसी ऐसी जगह घूमना चाहते हैं, जो सुंदर भी हो और एडवेंचर्स भी। अगर आपको भी घूमने फिरने का बहुत शौक है और आप अपनी छुट्टियों को मनाने के लिए किसी डेस्टिनेशन की तलाश में है, तो इस बार इटली जाने का प्लान बनाएं। इटली एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां बने फ्लोटिंग वॉकवे या पुल को देखने और उसकी सैर करने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं। इटली में मौजूद ये फ्लोटिंग वॉकवे इतना खूबसूरत है कि आप भी इसे देखकर रोमांचित हो जाएंगे।
एक साथ चल सकते हैं ढाई लाख से ज्यादा लोग
इटली में मौजूद फ्लोटिंग वॉकवे मोंटे इस्ला नदी पर बना हुआ है। इस वॉकवे की लंबाई 820 फीट है, और यह 100000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इस वॉकवे को वीकेंड के दौरान टूरिस्ट के लिए खोला जाता है। इस वॉकवे के ऊपर एक साथ 270000 लोग घूम सकते हैं। इस वॉकवे के ऊपर से आप प्रकृति के खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं। यहां का खूबसूरत नजारा किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। यह वॉकवे इटली के मोंटे इस्ला आइलैंड को नदी के बीच में बीचों बीच मौजूद टापू से जोड़ने का काम करता है।
चटकीला रंग करता है आकर्षित
इस वॉकवे को ऑरेंज कलर से बनाया गया है। ऑरेंज कलर का होने के कारण यह दूर से ही दिखाई देता है। जो आपको अपनी और खींचता है। चारों ओर पानी से घिरे इस पुल पर चलते हुए आपको ठंडी हवा का भी एहसास होता है। इस वॉकवे को बनाने के लिए क्रिस्टो और जीन क्लाउड के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है। क्रिस्टो और जीन क्लाउड के कपड़े का इस्तेमाल आमतौर पर नदी बिल्डिंग और पेड़ों को कवर करने के लिए किया जाता है। खास रूप से डिजाइन किए गए यह पॉलिथीन क्यूब्स के द्वारा पानी में तैरते रहते हैं। इस वॉकवे को पूरी जांच के बाद ही लोगों के लिए खोला गया है।
सनसेट और क्लाउड को देखने का लीजिये मजा
इस पुल के ऊपर से आप प्राकृतिक नजारों का मजा ले सकते हैं, जोकि किसी जन्नत से कम नहीं लगता। यह वॉकवे इटली के मोंटे इस्ला आइलैंड को नदी के बीचो-बीच बने छोटे से द्वीप से जोड़ता है। इसके उपर से आप खुली ठंडी हवा, सनसेट और क्लाउड का मजा ले सकते हैं।

