गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को कराएं 'हाथी की सवारी', ले जाएं भारत की इन 5 जगहों पर

By मेघना वर्मा | Published: April 20, 2018 10:54 AM2018-04-20T10:54:10+5:302018-04-20T12:14:27+5:30

हाथी की रॉयल सवारी चाहिए तो आप को राज्यस्थान का रुख करना चाहिए। आप साफ मौसम में यहां बेहतरीन तस्वीरें भी क्लिक करवा सकते हैं।

India's top 5 places famous for Elephant ride | गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को कराएं 'हाथी की सवारी', ले जाएं भारत की इन 5 जगहों पर

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को कराएं 'हाथी की सवारी', ले जाएं भारत की इन 5 जगहों पर

गर्मी की छुट्टियां मतलब ढेर सारी मस्ती और ऐडवेंचर। ऐसे में बहुत से लोग अपने शहर से या देश से बाहर छुट्टियां बिताने का मन बना रहे होंगे। गर्मी से राहत पाने के लिए कोई शिमला जा रहा होगा तो दोस्तों के साथ किसी ने गोवा जाने का प्लान किया होगा। अगर आप भी अपनी छुट्टियों को मजेदार बनाना चाहते हैं और इन गर्मी की छुट्टियों में हाथियों की सवारी करना चाहते हैं तो आप देश के कुछ हिस्सों की सैर कर सकते हैं। बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्हें रॉयल सवारी करना पसंद हैं। ऐसे में वो ऊंट या घुड़सवारी करते हैं लेकिन अब आप देश के कुछ हिस्सों में हाथी की सवारी करके अपनी छुट्टियों को और भी रोमांचक बना सकते हैं।आज हम आपको ऐसे ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप हाथी की सवारी के साथ और भी बहुत सी चीजों का अनुभव कर सकते हैं।

1. नागरहोल नेशनल पार्क

हाथी की सवारी करना खास कर बच्चों को बहुत पसंद होता है। बड़े भी अक्सर हाथी की पीठ पर बैठकर सैर करना पसंद करते हैं इसके लिए वो ज्यादातर जंगल या वन्य अभ्यारण की ओर जाना पसंद करते हैं। आप भी हाथी की सैर करने के लिए कर्नाटका में स्थित नागरहोल नेशनल पार्क जाने का प्लान कर सकते हैं। यह पार्क दुनिया भर में मशहूर है। यहां पर हाथियों के बहुत बड़े झुंड आसानी से देखने को मिलते है। यहां पर हाथी पर सवार करके आप पूरे जंगल की सफारी भी कर सकते हैं। 

2. बांधवगढ़ नेशनल पार्क

मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ नेशनल पार्क में वाइल्ड लाइफ को आप खूब एज्वाय कर सकते हैं। यहां पर जीप पर सवार होकर आप जंगल में घूमने वाले जानवरों को देख सकते हैं। इस जगह पर आप हाथी पर सवारी करने का भी मजा उठा सकते हैं। यहां आपको सिर्फ सवारी ही नहीं बल्कि यहां बनी झील में हाथी के ऊपर सवार होकर आप नहा भी सकते हैं। 

3. कान्‍हा नेशनल पार्क

मध्य प्रदेश में का ही कान्हा नेशनल पार्क बाघ, दुर्लभ प्रजाति के जीव-जंतु और जंगली हाथियों को देखने के लिए मशहूर है। यहां देश ही नहीं दुनिया भर से लोग आते हैं।आपको भी अगर हाथी की सवारी का आनंद उठाना हो तो आप कान्हा नेशनल पार्क का रुख कर सकते हैं।यहां आपको हाथी की सवारी करने का भरपूर मौका मिलेगा। 

4. मानस नेशनल पार्क

मानस नेशनल पार्क असम के गुवाहाटी में स्थित है। इस जंगल को नेशनल धरोहर में भी शामिल किया गया है। यहां पर दुर्भल प्रजातियों के जानवरों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। हाथी पर सवार होकर यहां पर आम जंगल में घूम सकते हैं।  

5. राजस्थान

हाथी की सबसे रॉयल सवारी चाहिए तो आप को राज्यस्थान का रुख करना चाहिए।यहां रंग-बिरंगे हाथियों पर बैठकर ना सिर्फ आप रेगिस्तान की सैर करेंगे बल्कि आप साफ़ मौसम में आप यहां बेहतरीन तस्वीरें खिंचवा सकते हैं।राजस्थान में हाथी की सवारी करके आप ऐतिहासिक किलों की भी सैर कर सकते हैं जो आपको किसी रजवाड़े सा अनुभव प्रदान करेगा।

Web Title: India's top 5 places famous for Elephant ride

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे