रोमांच के शौकीन हैं तो कीजिये जमीन से 218 मीटर ऊपर बनें ग्लास ब्रिज की सैर

By मेघना वर्मा | Updated: April 24, 2018 13:08 IST2018-04-24T13:08:33+5:302018-04-24T13:08:33+5:30

इस पुल पर पर्यटकों के रोमांच के लिए बंजी जिपिंग की सुविधा भी मौजूद है। दो चट्टानों के बीच बने इस पुल की लंबाई 488 मीटर है। इस पुल को करीब 2,000 लोगों ने मिलकर डिजाइन किया है।

china opens worlds highest and longest glass bridge | रोमांच के शौकीन हैं तो कीजिये जमीन से 218 मीटर ऊपर बनें ग्लास ब्रिज की सैर

रोमांच के शौकीन हैं तो कीजिये जमीन से 218 मीटर ऊपर बनें ग्लास ब्रिज की सैर

कुछ लोगों को रोमांच का सफर करना बहुत पसंद होता है।ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ना हो या पानी की गहराई में उतरना लोग अपने हर सफर में ऐडवेंचर करना पसंद करते हैं।अगर आपको भी ऐडवेंचर का शौख है और उंचाइयों पर चढ़ने में खुद को सिकंदर समझते हैं तो अगला ट्रिप आप चीन का कर सकते हैं।आज हम आपको एक ऐसे पुल के बारे में बताएंगे जहां आप अपने इस शौक को पूरा कर सकते है। चीन में बने इस पुल को देखने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते है। इस ब्रिज पर चलना आपकी लाइफ का सबसे डरावना और यादगार पल बन सकता है। तो चलिए जानते है जापान के इस ग्लास पुल के बारे में।

दुनिया का सबसे ऊंचा 'ग्लास ब्रिज'

दुनिया की सबसे लंबी और बड़ी द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना के लिए चर्चित चीन ने एक और कारनामा कर दिखाया है।चीन ने दुनिया के सबसे ऊंचे और लंबे कांच के पुल का निर्माण किया है। चीन के इस ब्रिज को इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना कहा जा सकता है।पूरी तरह पारदर्शी कांच के तले पर चलकर आप गहरी खाईं को देख सकते हैं।कांच के ब्रिज पर चलते हुए पहाड़ियों को पार करना चीन में इस समय क्रेज बन गया है और वहां जाने वाले लोगों द्वारा कांच के पुल पर ली गई सेल्फी की तस्वीरों से वहां की सोशल साइट्स भरी पड़ी हैं। इस ब्रिज की ऊंचाई जमीन 218 मीटर की है।

कई फिल्मों की हो चुकी है शूटिंग

चीन के हुनान प्रांत के झांगजियाजी में जिन दो पहाड़ियों को जोड़ते हुए ये कांच का पुल बनाया गया है उनका नाम अवतार है।यहीं पर चर्चित हॉलीवुड फिल्म अवतार की शूटिंग हुई थी।यहां पर चलते हुए आपको ऐसा अनुभव होगा मानो आप हवा पर चल रहे हों।खास बात ये है कि इतनी उंचाई पर बने इस पुल पर चलते समय आपको ये बिल्कुल एहसास नहीं होगा कि हवा से ये पुल हिल रहा है।बल्कि आप आसानी से ये पुल पार कर ले जाएंगे।

कितना है मजबूत

बहुत से लोगों को ये लग सकता है कि ये पुल बिल्कुल सेफ नहीं है।लेकिन ऐसा नहीं है इस पुल की मजबूती को दर्शाने के लिए चीनी अधिकारियों ने इस पुल पर कई हथौड़ों से एक साथ वार किया लेकिन इस पर कोई असर नहीं हुआ, जोकि दिखाता है कि पुल कितना मजबूत है और इसकी सुरक्षा के प्रति यहां आने वाले पर्यटक निश्चिंत हो सकते हैं। कांच के इस अद्भुत पुल की लंबाई 1410 फीट (430 मीटर) है।यह पुल 99 ट्रिपल लेयर शीशे के पैनल से बना है और इस पुल से लोग खाई में झांक सकते हैं।इस पुल का डिजाइन तैयार किया है इजराइली आर्किटेक्ट हाइम डोटान ने।

सिर्फ पैदल यात्रा के लिए किया गया है तैयार

घाटी से करीब 1000 फीट (300 मीटर) की ऊंचाई पर झूलते इस पारदर्शी कांच के पुल पर खड़े होकर ऐसा लगता है कि जैसे आप हजारों फीट की ऊंचाई पर खाई के ऊपर खड़े हों। 6 मीटर (20 फीट) चौड़े इस पुल को वैसे तो पैदल यात्रा के लिए बनाया गया है लेकिन इसकी सुरक्षा जांच के दौरान चीनी अधिकारियों ने इस पर लोगों से भरी एक एसयूवी भी दौड़ाई थी।

500 लोगों को एक साथ चढ़ने की अनुमति

इस पुल पर पर्यटकों के रोमांच के लिए बंजी जिपिंग की सुविधा भी मौजूद है। दो चट्टानों के बीच बने इस पुल की लंबाई 488 मीटर है। इस पुल को करीब 2,000 लोगों ने मिलकर डिजाइन किया है। इस पुल पर 1077 पारदर्शी शीशे लगे हैं जो 4 सेंटीमीटर मोटे हैं। हालांकि, केवल एक समय में इस पुल पर केवल 500 लोग ही चढ़ सकते हैं। इस पुल ने अपने अद्भुत डिजाइन और निर्माण की वजह से विश्व रिकॉर्ड भी बना लिया है।

Web Title: china opens worlds highest and longest glass bridge

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे