जनवरी के महीने में करें भारत की इन जगहों की सैर
By धीरज पाल | Updated: January 2, 2018 14:36 IST2018-01-02T13:29:11+5:302018-01-02T14:36:06+5:30
उत्तर भारत की ठंड में ठिठुरते हुए सुन्दर झीलों को निहार सकते हैं यहां।

जनवरी के महीने में करें भारत की इन जगहों की सैर
क्रिसमस बीत गया और न्यू ईयर की पार्टी भी बीत गई, लेकिन अब क्या? जनवरी में भारत के कई हिस्सों में ठंड अपनी चरम सीमा पर होती है। लेकिन इस दौरान अगर आप सर्दियों की छुट्टियों पर हैं और छुट्टियां बिताने के लिए भारत में घूमने की जगहें तलाश रहे हैं तो जानें भारत के कुछ विंटर स्पॉट्स के बारे में। जहां आप अपनी छुट्टियां बड़े ही आराम से बीता सकते हैं।
आप दक्षिण भारत की सैर करना चाहते हैं तो आप तमिलनाडु की पोचाली में जा सकते हैं या ट्रेकिंग के लिए मुलायानागरी भी जा सकते हैं। भारत के पश्चिम में आप राजस्थान के जोधपुर और जैसलमेर जैसी जगहों पर जाकर डेजर्ट का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप उत्तरी भारत में गुलमर्ग और मनाली जैसी जगहों पर जा सकते हैं। आगे जानें जनवरी में घूमने लायक भारत की कुछ खास जगहें...
पूर्वोत्तर भारत की सैर
पूर्वोत्तर भारत में असम सहित 7 राज्य हैं। जिसमें असम, मेघायल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा जैसी सुंदर जगहें शामिल हैं। पूर्वोत्तर भारत में प्राकृतिक सुंदरता के साथ हरियाली से पटी घाटी और झीलों को भी निहार सकते हैं। पूर्वोत्तर में आप गुवाहाटी से शुरुआत कर सकते हैं।
मध्य भारत में जैसलमेर की करें सैर
सर्दियों में सबसे अच्छी जगह मानी जाती है राजस्थान का जैसलमेर। यह शहर बंजर रेत और शुष्क थार रेगिस्तान से घिरा हुआ है जो दूर से पीले रंग में चमकता है क्योंकि यहां के किले, हवेलियां, मंदिर और छतरियों में पीले बलुआ पत्थर का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हुआ है। यूनेस्को विश्व विरासत स्थल जैसलेमर का नाम राजपूत राजा महारावल जैसल सिंह के नाम पर रखा गया है जिन्होंने इसकी स्थापना सन् 1156 ईं. में की थी। जैसलमेर में आप जैसलमेर का प्राचीन किला, सैम डेजर्ट सफारी और रहस्यमयी तनोट माता मंदिर जा सकते हैं।
उत्तर दिशा में घूमने लायक जगहें
अगर आप सर्दियों में और भी सर्दियों का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको उत्तराखंड की सैर करनी चाहिए। भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित उत्तराखंड सर्दियों में और भी ठंडा रहता है। यहां की मशहूर हिल स्टेशन जैसे कि मसूरी, चोपटा, अल्मोड़ा, नैनीताल जैसी फेमस हिल स्टेशनों पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप मनाली, और गुलमर्ग जैसी जगहों पर भी जा सकते हैं। जनवरी के महीने में यहां के तापमान का स्तर काफी नीचे गिर जाता है। इस मौसम में आप यहां स्कीइंग, क्लाइंबिंग और वाटर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं।
दक्षिण भारत की सैर
जनवरी महीने में भारत के दक्षिण भाग की सैर कर सकते हैं। यहां सर्दियां ना के बराबर रहती हैं। भारत के दक्षिण में आप तमिलनाडु के पोलाची जा सकते हैं। यहां घूमने के लिए अनामलाई वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, अजहीयार डैम, थिरूकोली टेम्पल जैसी बहुत सी जगहें हैं। इसके अलावा आप प्राचीन मंदिर विजवाड़ा जा सकते हैं, मुन्नार और केरल की वादियों की भी सैर कर सकते हैं। प्राचीन मंदिर कन्याकुमारी के दर्शन कर सकते हैं।



