दुनिया की 5 खतरनाक जगह, यहां डरने नहीं एडवेंचर और मजे के लिए आते हैं लोग

By मेघना वर्मा | Updated: May 9, 2018 15:01 IST2018-05-09T15:01:16+5:302018-05-09T15:01:16+5:30

दुनिया के सबसे खतरनाक स्थानों में से एक है स्पेन का रॉयल पाथ। यह अलोरा नाम के एक गांव के पास जॉर्ज एल के बगल में बना हुआ है।

5 most dangerous and adventurous places of the World | दुनिया की 5 खतरनाक जगह, यहां डरने नहीं एडवेंचर और मजे के लिए आते हैं लोग

दुनिया की 5 खतरनाक जगह, यहां डरने नहीं एडवेंचर और मजे के लिए आते हैं लोग

मई आते ही लोगों की छुट्टियां शुरू हो जाती हैं, साथ ही शुरू हो जाती है घूमने की प्लानिंग। ऐसे में लोग देश-विदेश जाने की तैयारी शुरू कर देते हैं, इंटरनेट और अपने जानने वालों से वो घूमने की अच्छी जगह पूछने लगते हैं। अगर आप भी अपना ट्रिप प्लान कर रहे हों तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही खतरनाक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप गलती से भी अपना ट्रिप प्लान मत करिएगा। इनमें से कुछ खतरनाक स्थानों में आज भी लोगों को जाने की मनाही है। इन जगहों में से कुछ स्थानों पर तो ऐसे खतरे हैं, कि स्थिति अगर थोड़ा सा भी बदल जाए तो लाखों लोग मौत के मुंह में जा सकते हैं। कुछ स्थान तो ऐसे हैं, यदि कोई मनुष्य वहां जाए तो उसके बचकर वापस आने की संभावना बहुत कम ही रहती है।

1. माउंट मेरापी, वोल्केनो

माउंट मेरापी एक सक्रिय ज्वालामुखी है जो मध्य जावा और इंडोनेशिया की सीमा पर स्थित है। इंडोनेशिया का यह सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है और 1948 से यह लगातार सक्रिय है। इसमें विस्फोट नहीं ही होता है तब भी इससे बहुत मात्रा में धुंआ और लार्वा निकलता ही है।यह आसमान में 2 मील की ऊंचाई तक दिखाई देता है। इसके आसपास 4 मील से भी कम दूरी में लगभग 200,000 लोग रहते हैं। यदि इस ज्वालामुखी ने कभी अचानक बड़ा रूप धारण कर लिया तो भारी तबाही मचा देगा। 

2. ओकफेनोकी दलदल, जॉर्जिया

दलदल का नाम सुनते ही वैसे भी डर सा लग जाता है।लेकिन दुनिया में एक ऐसा दलदल भी है जहां से बाख पाना मुश्किल है।यह दलदल जॉर्जिया स्टेट में स्थित है। यहां हजारों साल से पांस नाम की हरी घास हर फैली हुई है। लोगों ने पहले जो मकान और रास्ते यहां बनाए थे, उन्हें भी इस घास ने ढंक दिया है। यह एक परभक्षी घास है। यहां जहरीले मच्छर, कीड़े मकोड़े, जहरीले सांप, मेढ़क और हजारों मगरमच्छों का आतंक है। जो इंसान के लिए बेहद खतरनाक हैं।

3. एओकिगाहरा, जापान

जापान के माउंट फुजी की तलहटी में अओकीगाहारा एक प्राचीन भूतिया जगह है। 60 साल पहले यह जगह आत्महत्या करने वालों के लिए पसंदीदा जगह बन गई, जब सीको मात्सुमोतो की किताब ब्लैक सी ऑफ ट्रीज प्रकाशित हुई थी। इस किताब के पात्र इस जंगल में सामूहिक रूप से आत्महत्या करते हैं। हर साल इस जंगल से 70 से 100 लोगों की डेड बॉडीज मिलती हैं। इसके अलावा इस जंगल में मर्डरर और ऐसे लुटेरे मिलते हैं, जो आत्महत्या करने वाले लोगों की जेबों के पैसों पर हाथ साफ करते हैं।

मोल-भाव करने में आता है मजा तो देश के इन 5 बाजारों से जरूर करें शॉपिंग

4. रॉयल पाथ, स्पेन

दुनिया की सबसे खतरनाक स्थानों में से एक है स्पेन का यह रॉयल पाथ। यह अलोरा नाम के एक गांव के पास जॉर्ज एल के बगल में बना हुआ है। यह खतरनाक रास्ता 300 से 900 फीट की उंचाई पर है और इसकी लंबाई 1.8 मीटर है और चौड़ाई मात्र 3 फीट। इसे पब्लिक के लिए बंद कर दिया गया है लेकिन पर्यटकों के बीच यह अभी भी रोमांच बना हुआ और यहां कुछ लोगों के गिरकर मरने की खबरें भी आती रहती हैं। 

 5. साइप्रस क्रीक

अगर आप भी ड्राइविंग का शौक रखते हैं तो साइप्रस क्रीक में स्थित यह वेल आपके लिए बेस्ट है। इसे दुनिया के सबसे खतरनाक वेल में गिना जाता है। इसका मुंह लगभग 4 मीटर चौड़ा और इसकी गहराई लगभग 10 मीटर की है।

इसमें तैरने वाले लगभग पानी के 40 मीटर अंदर बनी गुफाओं को देख सकते हैं।

Web Title: 5 most dangerous and adventurous places of the World

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे