भारत के हृदयस्थल यानी उत्तर प्रदेश में संस्कृतियों के मिलन और आस्था के संगम के अनोखे दृश्य देखने को मिलता हैं। यही नहीं, उत्तर प्रदेश में पूरे उप-महाद्वीप की दो महान प्राचीन नदियों गंगा और यमुना के किनारे संस्कृतियों और धार्मिक रीतियों का उद्गम हुआ। इतिहास गवाह है कि महान नदियों के किनारे ही गौरवशाली सभ्यताओं और नगरों का विकास हुआ है। उत्तर प्रदेश में इन नदियों के किनारे यात्रा करना अपने आप में एक यादगार और रोमांचक अनुभव है। हेरिटेज आर्क इस यात्रा का हर पल आनंद उठाने का एक नया आयाम है। इस यात्रा से आप उत्तर प्रदेश के लोगों और जन जीवन का एक नया रूप देख सकते हैं। भारत में गंगा और यमुना के दोनों ओर बसे नगरों में जिन धार्मिक, सांस्कृतिक, वैचारिक और बौद्धिक परम्पराओं का विकास हुआ है उसने पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व को एक नई दिशा दी है। Read More