फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में अनुपम खेर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित है। फिल्म में अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है। फिल्म में सोनिया गांधी का रोल जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट और राहुल के रोल में अर्जुन माथुर नजर आएंगे। अहाना कुमरा प्रियंका गांधी और दिव्या सेठ मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की भूमिका में हैं। फिल्म 11 जनवरी 2019 को रिलीज होगी। फिल्म का प्रोडक्शन बोहरा ब्रदर्स कर रहे हैं। स्क्रिप्ट मयंक तिवारी ने लिखी है। Read More
अनुपम खेर ने फिल्म को लेकर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि मूवी का ट्रेलर ट्रेंड में है, लेकिन फैंस की शिकायत है कि ये यूट्यूब पर नजर नहीं आ रहा है। ...
फिल्म राजनीतिक विवादों के केंद्र में है। भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फिल्म का ट्रेलर साझा किया और कहा कि ‘एक परिवार ने 10 साल तक देश को किस प्रकार से बंधक बनाकर रखा यह उसकी दिलचस्प कहानी है।’ ...
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर जारी विवाद के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को इस फिल्म से जुड़े किसी भी विवाद से दूर रहने की हिदायत दी है। यह फिल्म भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब ...
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारु की पुस्तक पर आधारित राजनीतिक ड्रामा ‘द ऐक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का ट्रेलर बृहस्पतिवार को जारी किया गया है। जिसको लेकर काफी ज्यादा विवाद हो रहा है। ...